मेरठ ब्यूरो। देवाशीष योग ट्रस्ट की ओर से कर्मयोगी आशीष शर्मा ने पल्लवपुरम केंद्र पर यज्ञ हवन आयोजित किया। इस मौके पर उन्होंने बेटियों को बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहाकि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए। हमें लोगों को जागरुक करना चाहिए। समाज को जागरूक करने के लिए यह यज्ञ कराया गया। आचार्य पं।संजीव उनियाल ने यज्ञ संपन्न कराया।
बिन बेटी कैसे करेंगे पूजन
संस्था के सचिव कुलवंत किशोर शर्मा ने बताया कि इस यज्ञ में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने बेटियों को पढ़ाने में बचाने में सहयोग के लिए उन्होंने सभी से अपील की। इसके बाद कन्याओं का पूजन किया गया। ये लोग रहे मौजूद इस मौके पर कोलकाता से आई रुचिन, लखनऊ की निवासी सरला कन्नौजिया, शेफाली कन्नौजिया, दीपाली गुर्जर, उषा, शिखा जैन,रश्मि सक्सेना, परमजीत कौर, आशु, विमला देवी, रश्मि गुप्ता, अलका गुप्ता, रुपाली, निर्मला देवी, रीता, सुषमा शर्मा आदि मौजूद रहीं।