वाराणसी (ब्यूरो)नगर निगम सीमा विस्तार के बाद शासन ने नगर निगम के 100 वार्डों की रिजर्वेशन लिस्ट जारी कर दीवार्डों की रिजर्वेशन लिस्ट जारी होते ही निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़़ गई हैसीट पर दावेदारी को लेकर गुणा गणित शुरू हो गई हैनिकाय चुनाव की अधिसूचना इस पखवारे जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही हैनगर का पहला वार्ड लहरतारा अनुसूचित जाति महिला के नाम तो 100वें वार्ड कमालपुरा से सामान्य दावेदारी कर सकेगा

मेयर सीट को लेकर कयास

वार्डों की रिजर्वेशन लिस्ट जारी होने के बाद अब मेयर सीट को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैंअभी वाराणसी नगर निगम की मेयर सीट ओबीसी महिला थी, अब इसे लेकर यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि इस बार ये ओबीसी हो सकती है या नहींउधर, सीट के सामान्य होने की भी चर्चाएं हैं तो कुछ लोग अनुसूचित या अनुसूचित महिला होने की उम्मीद भी पाले हुए हैंकुल मिलाकर सभी अपने-अपने तरह से सीट को लेकर कयास लगा रहे हैं.

84 गांवों में पहली बार होंगे सभासद

नगर निगम चुनाव से पहले हुए परिसीमन में वाराणसी नगर निगम से सटे 84 गांवों को निगम की सीमा में शामिल किया गया हैइन गांवों को नगर निगम में शामिल हुए लगभग दो साल हो गए हैं, लेकिन अभी यहां उस तरह से विकास नहीं हुआ है, जैसा शहरी वार्डों का हुआ हैऐसे में अब इन गांवों को पहली बार अपना सभासद मिलेगा जो इनके विकास के लिए नगर निगम सदन में अपनी आवाज उठाएगा और इनके विकास का पहिया भी पटर पर दौड़ पड़ेगा.

पार्टी दफ्तरों पर मजमा

नगर निगम चुनाव को लेकर रिजर्वेशन लिस्ट जारी होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों के दफ्तरों पर मजमा लगना शुरू हो गयाअब रिजर्वेशन के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता नेताओं के सामने अपनी दावेदारी पेश करने में जुटे हैंसभी अपने-अपने क्षेत्र में पकड़ होने का दावा भी करते नजर आएकुछ पार्टियों में तो एक ही वार्ड से कई-कई लोग सामने आ गए हैं, जिससे नेताओं के सामने अब उनमें एक को चुनने की समस्या आन खड़ी हुई है

शासन की ओर से जारी 100 वार्ड की रिजर्वेशन लिस्ट

वार्ड --------------------------आरक्षण

1-लहरतारा---------------अनुसूचित जाति महिला

2-सिकरौल ---------------अनुसूचित जाति महिला

3-फुलवरिया ---------------अनुसूचित जाति

4-शिवदासपुर -------------अनुसूचित जाति

5-सलारपुर ---------------पिछड़ा वर्ग

6-मंडुआडीह ------------- अनुसूचित जाति

7-लोको छित्तुपुर ------------पिछड़ा वर्ग

8-दीनापुर ---------------अनुसूचित जाति

9-शिवपुर ---------------अनुसूचित जाति

10-शिवपुरवां --------------पिछड़ा वर्ग महिला

11-हुकुलगंज ---------------अनारक्षित

12-गोलाघाट रामनगर -------पिछड़ा वर्ग महिला

13-रामपुर रामनगर ----------अनारक्षित

14-गनेशपुर ---------------पिछड़ा वर्ग

15-राजघाट ---------------महिला

16-सरसौली --------------अनारक्षित

17-संदहा ---------------अनारक्षित

18-नई बस्ती --------------पिछड़ा वर्ग

19-कंदवा ---------------पिछड़ा वर्ग महिला

20-लोढ़ान ---------------पिछड़ा वर्ग

21-तरना ---------------अनारक्षित

22-नगवां ---------------महिला

23-सीरगोवर्धनपुर ---------महिला

24-रमदत्तपुर ---------------महिला

25-दुर्गाकुंड ---------------अनारक्षित

26-नेवादा ---------------महिला

27-जोल्हा दक्षिणी ---------पिछड़ा वर्ग

28-सरायनंदन ------अनारक्षित

29-तुलसीपुर ------पिछड़ा वर्ग महिला

30-पांडेयपुर ------पिछड़ा वर्ग

31-नरायनपुर ------अनारक्षित

32-लेढूपुर ------महिला

33-करौंदी ------अनारक्षित

34-नदेसर ------अनारक्षित

35-राजा बाजार ------अनारक्षित

36-चौकाघाट ------अनारक्षित

37-दनियालपुर ------पिछड़ा वर्ग

38-ककरमत्ता ------पिछड़ा वर्ग महिला

39-सुसवाही ------अनारक्षित

40-चेतगंज ------पिछड़ा वर्ग

41-अकथा ------ पिछड़ा वर्ग

42-मड़ौली ------ पिछड़ा वर्ग

43- पिशाचमोचन ------अनारक्षित

44-सारनाथ ------अनारक्षित

45-जोल्हा उत्तरी ------अनारक्षित

46-पहडिय़ा ------अनारक्षित

47-बिरदोपुर ------पिछड़ा वर्ग महिला

48-सूजाबाद-डोमरी ------पिछड़ा वर्ग महिला

49-पिसौर ------पिछड़ा वर्ग

50-सुंदरपुर ------अनारक्षित

51-भेलूपुर ------पिछड़ा वर्ग महिला

52-लोहता ------महिला

53-सिगरा ------अनारक्षित

54-नरिया ------महिला

55-प्रहलाद घट ------अनारक्षित

56-लालपुर मीरापुर बसही ------महिला

57-छित्तुपुर खास ------पिछड़ा वर्ग महिला

58-खजुरी ------अनारक्षित

59-रमरेपुर ------पिछड़ा वर्ग

60-अलईपुर ------महिला

61-जगतगंज ------पिछड़ा वर्ग

62-डिठौरी महाल ------अनारक्षित

63-जलालीपुरा ------महिला

64-लल्लापुरा खुर्द ------अनारक्षित

65-पुराना रामनगर ----- पिछड़ा वर्ग

66-मध्यमेश्वर ------अनारक्षित

67-हनुमान फाटक ------अनारक्षित

68-कोनिया ------अनारक्षित

69- आदिविश्वेश्वर ------अनारक्षित

70-रानीपुर ------अनारक्षित

71-बजरडीहा ------अनारक्षित

72-घसियारी टोला ----- पिछड़ा वर्ग

73-ईश्वरगंगी ------महिला

74-बागाहाड़ा ------महिला

75-शिवाला ------पिछड़ावर्ग

76-भगवानपुर ------अनारक्षित

77-काजीपुरा ------अनारक्षित

78-मदनपुरा ------महिला

79- ङ्क्षवदुमाधव ------महिला

80-ओमकालेश्वर -----महिला

81-कृतिवाशेश्वर ------अनारक्षित

82- सूर्यकुंड ------अनारक्षित

83-पियरी कला ------अनारक्षित

84-गोला दीनानाथ ------अनारक्षित

85-धूपचंडी ------अनारक्षित

86-पितृकुंड ------पिछड़ा वर्ग

87-सरैया ------महिला

88-बलुआवीर ------महिला

89-जंगमबाड़ी ------अनारक्षित

90-रामापुरा ------पिछड़ा वर्ग

91-बंगाली टोला ------अनारक्षित

92-लल्लापुरा कला -----अनारक्षित

93- बागेश्वरी देवी ------अनारक्षित

94-कमलगड़हा ------महिला

95-काजी सादुल्लापुरा ------महिला

96-दशाश्वमेध ------अनारक्षित

97-कालभैरव ------अनारक्षित

98-जमालुद्दीनपुरा ------अनारक्षित

99-बंधु कच्चीबाग ------महिला

100-कमालपुरा ------अनारक्षित