नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को पालीथिन बेचने वालों पर कार्रवाई की और अभियान के दौरान 115 कार्टून प्लास्टिक के गिलास व करीब 100 बोरे में प्लास्टिक थैली बरामद की। इन सभी लोगों पर नगर निगम की टीम ने जुर्माना भी लगाया जिनसे एक लाख 7 हजार की राजस्व वसूली हुई.अभियान के तहत बड़ा लालपुर क्षेत्र में टीम ने धावा बोला तो एक मैजिक में 40 कार्टून प्लास्टिक के ग्लास मिले। इनसे 25 हजार जुर्माना वसूला। वहीं हरतीरथ के महामृत्युंजय गली में प्लास्टिक व्यवसायियों के गोदामों पर छापेमारी की गई तो व्यापारी अनिल गुप्ता के दो गोदामों से 32 कार्टून प्लास्टिक जब्त हुई। इन पर 32 हजार जुर्माना लगाया गया। वहीं पर एक दूसरे व्यापारी के गोदाम पर छापेमारी में 43 कार्टून प्लास्टिक के ग्लास और लगभग 100 बोरे प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले मिले। व्यापारी पर 50 हजार जुर्माना लगाया गया।