वाराणसी (ब्यूरो)। आमजन की शिकायतों के आधार पर दैनिक जागरण आईनेक्सट ने सच्चाई जानने के लिए कचहरी परिसर स्थित वेंडर दुकानों व परिसर में घूम रहे ठगों का स्टिंग किया था। जिसमें वेंडर खुलेआम 100 रुपए का स्टाम्प 130 में और एक लाख के स्टाम्प में 500 रुपए अधिक लेने की बात कह रहे हैं। जबकि स्टाम्प की बिक्री में धांधली न हो इसके लिए ई स्टाम्प की बिक्री शुरू की थी।

वसूलते हैं तीस फीसदी अधिक
ई स्टाम्प की बिक्री शुरू होने के बाद भी वेंडर सरकार की मंशा को चूना लगा रहे हैं। ई स्टाम्प की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भ्रमित कर 30 प्रतिशत तक की अधिक कीमत पर स्टाम्प की बिक्री करते हैं। जबकि सरकार की तरफ से ई स्टाम्प वेंडरों को बकायदे कमीशन भी दिया जाता है। इसके बावजूद यह सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

कहते हैं अधिकारी
तय कीमत से अधिक पर ई स्टाम्प बेंचने पर रोक हैं। तय रेट से अधिक पर ई स्टाम्प की बिक्री करने वाले सभी वेंडरों को चिंहित किया जाएगा और जांच की जाएगी। जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के जाएगी।
संजय कुमार, एडीएम (एफआर)