वाराणसी (ब्यूरो)। Ajagara Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 Live Update: वाराणसी की अजगरा सीट से भाजपा के त्रिभुवन राम करीब 9 हजार मतों से विजयी हुए हैं। उन्‍होंने सपा के सुनील सोनकर हो हराया है। बता दें कि त्रिभुवन राम को 100821 मत प्राप्‍त हुए, जबकि सुनील सोनकर को 91768 वोट मिले। अजगरा विस क्षेत्र से

अजगरा विधानसभा क्षेत्र वाराणसी जिले में आता है। इस जिले में अजगरा के अलावा पिंडरा, शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट और सेवापुरी सहित 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां सातवें चरण में 7 मार्च, 2022 को मतदान हुआ था।

Ajagara Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022

अजगरा में सोहेल देव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने वर्तमान विधायक कैलाश नाथ सोनकर पर भरोसा न जताते हुए सुनील सोनकर को एसबीएसपी का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने हेमा देवी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने त्रिभुवन राम और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने रघुनाथ चौधरी को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा है।

Ajagara Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अजगरा से एसबीएसपी के कैलाश नाथ सोनकर 83778 वोट प्राप्त करके विधायक बने थे। सपा के लालजी सोनकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी थी। उन्हें 62429 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 21349 वोट था। उस समय यहां 65.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 182170 और महिला मतदाताओं की संख्या 154698 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 336882 थे।