-बीएचयू का शारीरिक शिक्षा विभाग और ब्रिटिश संगठन के बीच इंटरनेशनल वेबिनार का हुआ समापन

-15 देशों के कुल 1600 खिलाडि़यों ने किया पार्टिसिपेट

बीएचयू का शारीरिक शिक्षा विभाग और ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ स्पो‌र्ट्स एंड एक्सरसाइज साइंसेज, इंग्लैंड के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द ही शोध एवं शैक्षणिक विकास के लिए कार्यक्रम चलाएगा। इसके लिए जरूरी मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैं¨डग पर सिग्नेचर भी किये जायेंगे। यह बात शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष प्रो। अभिमन्यु सिंह ने आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में कही। कोविद-19 के संदर्भ में शारीरिक शिक्षा, खेल एवं व्यायाम विज्ञान विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम व्याख्यान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो। अर¨वद मलिक ने बताया कि भारतीय जड़ी-बूटियों और वनस्पति औषधियों पर आधारित डाइट सप्लीमेंट्स एवं प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि पर खिलाडि़यों को संबोधित किया। दूसरे व्याख्यान में कोवेंट्री विश्वविद्यालय, इंग्लैंड के प्रो। डेविड ब्रूम ने शारीरिक व्यायाम का वर्तमान परिवेश में युवा, प्रौढ़, वृद्ध अवस्थाओं में प्रभावों का विश्लेषण किया। गुजरात के बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ डा। राहुल तिवारी ने खेलो के विभिन्न तकनीकी एवं गति में बायोमैकेनिक्स पर चर्चा की। समापन के दौरान वेबिनार की संयोजिका प्रो। सुषमा घिल्डियाल ने वेबिनार की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि भारत सहित 15 देशों से कुल 1600 से अधिक प्रतिभागी व खिलाड़ी मौजूद रहे। बीएचयू का शारीरिक शिक्षा विभाग और ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ स्पो‌र्ट्स एंड एक्सरसाइज साइंसेज, इंग्लैंड के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द ही शोध एवं शैक्षणिक विकास के लिए कार्यक्रम चलाएगा।

वेबिनार में दी जानकारी

इसके लिए जरूरी मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैं¨डग पर हस्ताक्षर भी किये जायेंगे। यह बात शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष प्रो। अभिमन्यु सिंह ने आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में कही। कोविद-19 के संदर्भ में शारीरिक शिक्षा, खेल एवं व्यायाम विज्ञान विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम व्याख्यान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो। अर¨वद मलिक ने बताया कि भारतीय जड़ी-बूटियों और वनस्पति औषधियों पर आधारित डाइट सप्लीमेंट्स एवं प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि पर खिलाडि़यों को संबोधित किया। दूसरे व्याख्यान में कोवेंट्री विश्वविद्यालय, इंग्लैंड के प्रो। डेविड ब्रूम ने शारीरिक व्यायाम का वर्तमान परिवेश में युवा, प्रौढ़, वृद्ध अवस्थाओं में प्रभावों का विश्लेषण किया। गुजरात के बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ डा। राहुल तिवारी ने खेलो के विभिन्न तकनीकी एवं गति में बायोमैकेनिक्स पर चर्चा की। समापन के दौरान वेबिनार की संयोजिका प्रो। सुषमा घिल्डियाल ने वेबिनार की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि भारत सहित 15 देशों से कुल 1600 से अधिक प्रतिभागी व खिलाड़ी मौजूद रहे।