-पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने किया गिरफ्तार

-अकेली महिला संग छेड़खानी होते देख अन्य यात्रियों ने किया विरोध

नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन में एक महिला यात्री से सेना के जवान जितेंद्र सिंह ने छेड़खानी की। इस बाबत पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित को बुधवार की देर रात पं। दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं ट्रेन के स्थानीय जंक्शन पहुंचने पर उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया है। जीआरपी के अनुसार वह महोबा, राजस्थान का निवासी है और उसकी तैनाती इस समय नाथूला सिक्किम में है।

अन्य यात्रियों ने महिला को बचाया

कामाख्या, असम निवासी महिला ट्रेन के आरक्षित कोच बी-8 के बर्थ नंबर 17 पर नई दिल्ली से यात्रा कर रही थी। ट्रेन के प्रयागराज से कुछ आगे बढ़ते ही रात्रि 12 बजे बर्थ के ऊपर सो रहा आरोपित नीचे उतरा, कोच में इधर-उधर घूमने के बाद बर्थ के पास आया और महिला से छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर यात्री जाग गए और महिला को बचाने आगे आए। सभी यात्री जवान को भला-बुरा कहने लगे। वहीं महिला ने कोच अटेंडेंट को मामले की सूचना दी।

मेरी सहेली टीम ने लिया हिरासत में

कोच अटेंडेंट की सूचना पर सुरक्षा कर्मी मेरी सहेली टीम की आरक्षी अनामिका, फूूलवंती व सत्यवती आदि पहुंच गईं। इसके बाद आरोपित को हिरासत में लिया और पीडीडीयू जीआरपी को सूचना दी। ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म चार पर रात पौने एक बजे पहुंची तो पहले से मौजूद सुरक्षा कíमयों ने आरोपित को हिरासत में लेकर थाने लॉकअप में बंद कर दिया। आरोपित पर महिला की तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट सेना मुख्यालय व उसके घर भी भेज दी गई है।