-शहर आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया सपा पर करारा प्रहार

-मोदी के पाकिस्तान दौरे को बताया सकारात्मक, कहा मंदिर निर्माण के खिलाफ है सपा

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

सपा से एक बार फिर अमर सिंह की नजदीकियां बढ़ने से आजम खां परेशान हैं। वे खुद पर कंट्रोल नहीं रख पा रहे हैं। अब भी समय है, आजम सुधर जाएं, वरना जनता उन्हें सुधार देगी। यह बात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कही। वे शनिवार को पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय में जनता की समस्या सुनने से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने सपा पर जमकर प्रहार किया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के पाकिस्तान दौरे को सकारात्मक बताते हुए कहा कि जल्द इसका इफेक्ट नजर आएगा।

मंदिर के खिलाफ है सपा

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सपा सरकार मंदिर निर्माण के खिलाफ है। राम मंदिर के पक्ष में बोलने पर मनोरंजन कर सलाहकार को निकाल कर सपा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वे इसके खिलाफ है। बनारस भाजपा में कार्यकर्ताओं के बीच दो दिन पूर्व हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि जहां कई बर्तन रहते हैं आपस में खनकते ही रहते हैं। सब सही हो जाएगा। जिसकी गलती होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। आज़म खान की ओर से ताजमहल को लेकर दिए गए बयान पर वाजपेयी ने मुख्यमंत्री को भी कटघरे में खड़ा किया। क्या सीएम आजम की बात से सहमत हैं। अगर नहीं तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।