- धनतेरस की शुभ खरीदारी के लिए उमड़ा पूरा शहर, गोल्ड और सिल्वर कॉइन की रही सबसे ज्यादा डिमांड

- हर क्षेत्र में लोगों ने की खरीदारी

ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स, रियल स्टेट, इलेक्ट्रॅानिक्स सहित बर्तन के बाजार रहे रात भर गुलजार

-साढ़े छह सौ करोड़ पार की हुई खरीदारी

VARANASI

धनतेरस की शुभ खरीदारी के लिए शुक्रवार को पूरा शहर उमड़ पड़ा। नये सामान की खरीदारी की मान्यता पर शहरवासियों ने अपनी मुहर लगाई। ज्वेलरी मार्केट, शोरूम्स में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। आलम यह रहा कि ज्वेलरी शॉप्स पर शाम ढलते-ढलते चांदी-गोल्ड कॉइन की शॉर्टेज हो गई। वहीं ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल स्टेट, बर्तन, फर्नीचर आदि का बाजार भी अच्छा रहा।

सिल्वर कॉइन की अधिक डिमांड

सिल्वर व गोल्ड कॉइन की खनक सराफा मार्केट में ही नहीं बल्कि बैंकों में भी सुनाई दी। कई बैंकों के काउंटर्स से कॉइन की बिक्री हुई। रानी विक्टोरिया, जार्ज पंचम, एडवर्ड सप्तम के साथ ही लक्ष्मी-गणेश कॉइन की जबरदस्त डिमांड रही। गोल्ड बिस्कुट व ब्रिक्स की भी अच्छी खासी बिक्री हुई। ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम्स में पूरे दिन रौनक बनी रही। कन्हैया स्वर्ण कला केन्द्र, ट्रूसो, तनिष्क, हरेकृष्ण ज्वेलर्स आदि शोरूम्स में महिलाओं ने जमकर अपनी पंसद के जेवर खरीदें। बाजार में भ्, क्0, ख्0, भ्0, क्00 ग्राम के चांदी के सिक्कों की डिमांड ज्यादा रही।

70 परसेंट ने कराया फाइनेंस

व्हीकल मार्केट में इस बार कैश पेमेंट कर खरीदारी करने वालों की संख्या कम थी। ज्यादातर लोगों का झुकाव फाइनेंस की ओर रहा। करीब 70 परसेंट लोगों ने फाइनेंस कराया। ख्भ् परसेंट मार्जिन मनी जमा कर वाहनों की डिलेवरी की गई। सभी छोटे-बड़े शोरूम्स से दो पहिया के साथ ही चार पहिया वाहन खूब बिके। टू व्हीलर व फोर व्हीलर के साथ ही साइकिल की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही। सिटी में लगभग आठ हजार से अधिक बाइक्स बिक गई।

न्यू डिजाइन के बर्तनों की चाहत

धनतेरस पर सबसे ज्यादा भीड़ हमेशा की तरह बर्तनों की दुकानों पर रही। स्टेनलेस स्टील के सभी बर्तनों के साथ ही टी सेट, बाउल, लेमन सेट, नॉन स्टिक किचन सेट, प्रेशर कूकर, गैस चूल्हा, माइक्रोवेव की बिक्री जमकर हुई। जगह-जगह स्थाई व अस्थाई तौर पर दुकानें सजी रहीं।

-चांदी के बर्तन : धनतरेस पर चांदी के ग्लास, प्लेट, थाली खूब बिकी। चांदी के गिलास क्00 से भ्00 ग्राम में मार्केट में अवेलेबल है।

किस बाजार में कितनी हुई धनवर्षा

-सोने व डायमंड के आभूषण

क्भ्0 करोड़

-चांदी के आभूषण व अन्य उत्पाद

70 करोड़

-इलेक्ट्रानिक्स गुड्स- 8 करोड़

-दो पहिया वाहन- भ्0 करोड़

-चार पहिया वाहन- 7भ् करोड़

-कामर्शियल वाहन-8 करोड़

-विविध प्रकार के बर्तन-ब्भ् करोड़

-तैयार परिधान, फर्नीचर, फर्नीशिंग क्भ् करोड़

-झालर-झूमर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम म्0 करोड़

-साइकिल, रिक्शा व ट्रॉली- 8

करोड़

-माला फूल ख् करोड़

-रीयल एस्टेट क्भ्0 करोड़

-स्वीट ख्भ्