पेट में एक गोली लगी, ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

लंका थाना क्षेत्र के महामनापुरी कालोनी के लेन-11 में शनिवार की देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर नेवादा सुंदरपुर के रहने वाले 40 वर्षीय संजय गुप्ता को रजनीश पटेल ने पिस्टल से गोली मार दी। पेट में लगने के कारण लहूलुहान कारोबारी गिर गया। गोली की घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहयोग से हमलावर रजनीश रिंकू सहित एक अन्य युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायल कारोबारी को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने घटना के बावत जानकारी ली।

करौंदी गांव के पूर्व प्रधान राजपति देवी नतिनी का पति कपसेठी निवासी विवेक उनके घर पर रहकर जमीन खरीद फरोख्त करता है। उसके साथ संजय गुप्ता भी रहकर कारोबार करता है। दोनों मिलकर राजपति देवी महमनापुरी कॉलोनी में 15 बिस्वा जमीन खरीदी। इसमें 10 बिस्वा राजपति और 5 बिस्वा रिंकू पटेल का हैं। विवेक और संजय प्लाटिंग कर जमीन सेल कर रहे हैं। शनिवार को उसी जमीन पर रास्ते के लिए मिट्टी गिर रही थी। इसी बीच रजनीश रिंकू अपने भाई आलोक के अलावा अन्य करीब 20 साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। जहां दोनों पक्षों में रास्ते को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी बीच तू-तू, मैं-मैं के दौरान रजनीश ने पिस्टल फायर कर दी। गोली 40 वर्षीय संजय गुप्ता को लगी। इसके बाद सभी हमलावर भागने लगे। इस पर कुछ लोगों ने रजनीश पटेल समेत एक अन्य को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।