-गैंगरेप के आरोपियों की एक महीने बाद भी गिरफ्तारी ना होने से थे नाराज

-पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों आश्वासन पर हुए शांत

VARANASI

चोलापुर थाना क्षेत्र के कमना (बभियांव) की एक छात्रा के अपहरण के बाद उसके साथ गैंगरेप किये जाने के मामले में एक महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को स्थानीय थाने का घेराव किया। एसओ चोलापुर ने पांच दिन पहले ही थाने पर आने की बात करते हुए समय मांगा। इस पर एसडीएम सदर ने ख्म् नवंबर तक का समय दिया। इसके बाद भी एक घंटे तक ग्रामीणों ने बैठक की और आगे की रणनीति बनाई।

पहले भी घेरा चौकी

आरोप के मुताबिक पीडि़ता बीते क्ख् अक्टूबर की सुबह शौच के लिए निकली थी। गांव के ही पांच युवक उसे जबरन उठा ले गए थे। छह दिन तक एक कमरे में रख कर गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसे तरह-तरह से यातना दी गई। क्8 अक्टूबर को आरोपी उसे बदहवास हालत में घर के पास महानगर बस से छोड़कर भाग गए थे। पीडि़ता की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों में पुलिस ने केवल एक आरोपी मनीष मौर्या को अरेस्ट किया। बाकी चार आकाश, प्रमोद, चंदन, संदीप यादव फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने एक सप्ताह पहले भी अजगरा चौकी का घेराव किया था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। घटना के महीने भर बाद भी बाकी चार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे और थाने का घेराव किया। समाधान दिवस पर पहले से ही मौजूद एसडीएम सदर ने मामले को संज्ञान में लेकर एसओ चोलापुर रमेश यादव से पूछताछ की। वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सतीश चौबे ने भी घटना की निंदा की और चेतावनी दी कि अगर आरोपी ख्म् तक गिरफ्तार नही हुए तो कांग्रेस भी धरना प्रदर्शन करेगी।