शहर का मौसम लगातार बदल रहा है। बादल और धूप के बीच बादलों की आंख मिचौली जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलने वाली है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो। मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार शहर में घने बादलों की वापसी दो दिन के अंदर होने की संभावना प्रबल है। बंगाल की खाड़ी की ओर से चले बादल बनारस में अच्छी बारिश करा सकते हैं।

न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री

इधर, धूप व बादल के बीच अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस लिहाज से अधिकतम और न्यूनतम दोनों पारा रविवार सामान्य के बराबर ही दर्ज किया गया।