-टाउनहाल से AICC के सचिव राणा गोस्वामी व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ। राजेश मिश्र ने दिखाई हरी झंडी

-रामनगर में हादसा होने की खबर मिलते ही निकाली गई सिर्फ प्रतीकात्मक यात्रा

VARANASI

कांग्रेस की राहुल संदेश यात्रा शनिवार को मैदागिन स्थित टाउनहाल से प्रारंभ हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राणा गोस्वामी व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ। राजेश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा शुरू होने से पूर्व कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कहा कि बीते दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली तक की यात्रा के दौरान उनके दिए गए संदेश को ही संदेश यात्रा के माध्यम से हर विधान सभा के प्रत्येक न्याय पंचायत तक पहुंचना है ताकि एक-एक किसान को कांग्रेस पार्टी की ओर से किए जा रहे कार्यो की जानकारी मिल सके।

मृतकों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम स्थल पर ही राजघाट पुल पर हुए हादसे व उसमें भारी संख्या में लोगों के मरने की खबर मिलते ही उनकी संवेदना में खुद को शामिल करते हुए पार्टी जनों ने यात्रा को प्रतीकात्मक रूप से केवल मैदागिन चौराहे तक ही सीमित करते हुए वहां राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त कर दिया। मैदागिन चौराहे पर ही दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं को श्रद्धाजंलि देते हुए घायलों के जल्द ठीक होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि क्म् से ख्7 अक्टूबर तक घोषित कार्यक्रम यथावत होगा। क्म् अक्टूबर को रमना स्थित संत रविदास मंदिर के पास प्राइमरी स्कूल से राहुल संदेश यात्रा शुरू होगी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी, सतीश चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, बैजनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, विजय शंकर मेहता, रईस अहमद, मीरा तिवारी, राम सुधार मिश्र, रेखा शर्मा, संजय चौबे, सुनील श्रीवास्तव, महेश सिंह, बिल्किस बेगम, पंकज चौबे, जितेंद्र सेठ आदि लोग मौजूद थे।