वाराणसी (ब्यूरो)। जिले के इंडस्ट्रियल स्टेट चांदपुर निवासी निश्चल गुप्ता को मंडुवाडीह थाने पर एक दिन का सांकेतिक अधिकारी नायिका बनाया गया। निश्चल महात्मा जेएफ पब्लिक स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा हैं। इस दौरान उन्होंने थाने के रजिस्टर जांचे एवं परिसर की साफ सफाई सहित विभिन्न बिंदुओं पर व्यवस्थाएं परखीं।

महिला सुरक्षा के लिए उठाए जाएं कड़े कदम
निश्चल ने कहा कि थानाध्यक्ष की चेयर पर बैठकर काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि, वह सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। महिला सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।

आंचल ने सुनी फरियाद
सारनाथ थाने में भी मिशन शक्ति के तहत यह कार्यक्रम हुआ। जिसमें कक्षा बारहवीं की छात्रा आंचल गुप्ता को एक दिन का सांकेतिक इंस्पेक्टर बनाया गया। इंस्पेक्टर की कुर्सी पर बैठकर आंचल ने फरियादियों की फरियाद सुनी।

कृति बनी थाना प्रभारी
लालपुर पांडेयपुर में महिला महाविद्यालय की छात्रा कृति सिंह को एक दिन का सांकेतिक प्रभारी नियुक्त किया गया। कृति को प्रभारी सुधीर सिंह ने शपथ दिलाई। कृति सिंह ने थाने पहुंची महिला की न सिर्फ फरियाद सुनी बल्कि समस्या के त्वरित निस्तारण का आदेश दिया।