शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार में शुक्रवार दोपहर एक स्काíपयो की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त बिहार के कैमूर के भभुआ थाने के जमालपुर निवासिनी 60 वर्षीय ममता के रूप में हुई। वह पति दीनानाथ के साथ गिलट बाजार में किराए पर रहती थी। पति मजदूरी करता है। ममता शुक्रवार की सुबह बाईपास स्थित एक निजी चिकित्सालय से उपचार कराकर घर वापस जा रही थी। उसी समय तरना की तरफ से तेज गति से आ रही स्काíपयो ने महिला को ठोकर मार दी। ममता स्काíपयो में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटाती रही। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से गिलट बाजार चौकी इंचार्ज आनंद चौरसिया ने स्काíपयो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।