यात्रियों ने एयरलाइंस के प्रति दिखाई नाराजगी

VARANASI : मुंबई तथा दिल्ली से वाराणसी एयरपोर्ट आने-जाने वाले तीन विमान शुक्रवार को निर्धारित समय से एक से दो घंटे लेट से पहुंचे। इससे यात्रियों व परिजनों को परेशानी हुई। यात्रियों ने एयरलाइंस के प्रति नाराजगी जाहिर की। कहा कि बोर्डिग के समय थोड़ी देर हो जाने पर एयरलाइंस यात्रियों को रोक देता है जबकि विमान के लेट होने पर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। बता दें कि रविवार की रात में इंडिगो एयरलाइंस का विमान पहले विलंबित होने से निरस्त कर दिया गया था। इससे नाराज यात्रियों ने एयरलाइंस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। निर्धारित समय से 13 घंटे देरी से यात्रियों को दिल्ली भेजा गया जिससे नाराज होकर कुछ यात्रियों ने उसकी शिकायत उड्डयन मंत्रालय से भी किया है।

 

ये विमान रहे लेट

 

-इंडिगो वाराणसी-मुंबई का विमान 6इ579 दो घंटे।

-एयर इंडिया वाराणसी-मुंबई का विमान एआई 696 दो घंटे

-इंडिगो मुंबई-वाराणसी का विमान 6इ578 दो घंटे।

-एयर इंडिया मुंबई-वाराणसी का विमान एआई 695 दो घंटे।

-इंडिगो दिल्ली-वाराणसी का विमान 6इ176 एक घंटे।

-इंडिगो वाराणसी-दिल्ली का विमान 6इ6635 दो घंटे।