- चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे देर रात किशोरी से गैंगरेप

- दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

अभी फ्रांस की महिला संग रेप की वारदात को शहर भूला भी नहीं था कि गुरुवार की ही देर रात हैवानों ने शहर के बीचों बीच चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे एक नाबालिग संग गैंगरेप कर लॉ एंड ऑर्डर पर सवालिया निशान लगा दिया। सोलह साल की किशोरी के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले चार युवक थे। वाहनों के शोर में किशोरी की चीख-पुकार दब गई। शुक्रवार को जब पुलिस तक बात पहुंची तो हड़कंप मच गया। कैंट पुलिस ने दबिश देते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं।

झांसे में लेकर बनाया शिकार

शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में रहने वाली सोलह वर्षीय किशोरी अपनी बुआ के घर हुकुलगंज जाने के लिए निकली थी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि रास्ते में निखिल यादव नाम के लड़के से मुलाकात हुई। उसने बातों में उलझा दिया और बुआ के घर खुद छोड़ने की बात कहते हुए इधर - उधर घुमाता रहा। देर रात किशोरी को लेकर वह चौकाघाट फ्लाईओवर के पास पहुंचा। इस दौरान उसने अपने तीन अन्य दोस्तों पिंटू, राहुल और बच्चेलाल को बुला लिया। निखिल व उसके साथियों ने पुल के नीचे ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे

दरिंदों के चंगुल में फंसी किशोरी बेहोश हो गई तो चारों उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। देर रात किसी राहगीर की किशोरी पर नजर पड़ी तो उसने महिला हेल्पलाइन को जानकारी दी। महिला पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता को उसके घर पहुंचाया। घर पहुंचने पर पीडि़ता ने अपनी बड़ी बहन को अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग को लेकर बहन शुक्रवार को कैंट थाने पहुंची और तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट फरीद अहमद ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 363, 5 जी/पाक्सो के तहत मुकदमा कायम किया गया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि गैंगरेप में शामिल दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।