-भारत-नेपाल मैत्री बस को मिलने लगे यात्री, सावन में पशुपतिनाथ दर्शन को बढ़ी पैसेंजर्स की भीड़

-भूकंप के बाद से काठमाण्डू जाने वालों की तादाद में आयी थी गिरावट

VARANASI

नेपाल में आए भूकंप के बाद वहां जाने की कोई सोच नहीं रहा था। लेकिन सावन का महीना शुरू होने के साथ स्थिति में बदलाव नजर आ रहा है। पशुपतिनाथ दर्शन करने के लिए बनारस से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेपाल जा रहे हैं। भारत-नेपाल मैत्री बस में सवार होकर पिछले दस दिनों में सैकड़ों लोग नेपाल जा चुके हैं। आने वाले दिनों में सैकड़ों जाने की तैयारी में हैं। पैसेंजर्स की भीड़ को देखते हुए भूकंप के बाद से सप्ताह में सिर्फ एक या दो दिन तक चलने वाली मैत्री बस अब कैंट रोडवेज बस स्टेशन से डेली जाने लगी है। इसका फायदा उठाते हुए नेपाल की खूबसूरती को निहारने फारेनर्स भी वहां जा रहे हैं।

दस दिन में चार सौ कर चुके सफर

सावन महीना शुरू होते ही नेपाल के टिकटों की बिक्री में इजाफा हो गया। वहीं काठमाण्डू से रिटर्न आने वाली बसेज भी फुल होकर बनारस आ रही हैं। भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन करने के उद्देश्य से पिछले दस दिनों में भारत-नेपाल मैत्री बस से चार सौ यात्री नेपाल जा चुके हैं। नेपाल जाने की चाहत रखने वालों में से जिन्हें बस में जगह नहीं मिल पा रही है वह अपना टिकट एडवांस में बुक करा रहे हैं। रोडवेज बस स्टेशन के टिकट काउंटर पर दो से तीन दिन पहले तक के टिकट एडवांस में बुक हो रहे हैं। भारत नेपाल शनिवार को फ्भ् यात्री काठमाण्डू के लिए रवाना हुये। जबकि रविवार को भी फ्7 से अधिक पैसेंजर मैत्री बस से काठमाण्डू गए।

.और एक समय ऐसा भी था

भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू करने का मकसद दोनों देशों के बीच रिश्ते प्रगाढ़ करने के साथ रोडवेज यात्रियों को सहूलियत देना है। नेपाल के बहुत से लोग बनारस में गुजर बसर कर रहे हैं। बस के शुरू होने से रोडवेज को इनकम भी ठीक ठाक हो रहा थी। भूकंप आने के बाद स्थिति ऐसी हो गयी कि बस के डीजल का खर्च भी नहीं निकल पा रहा था। पिछले तीन माह में यात्रियों की संख्या बिल्कुल नहीं के बराबर हो गई थी। जिस कारण बस भी बीच में कैंसिल कर दी गई थी। काठमाण्डू की बुकिंग साइट भी ठप सी पड़ गई थी।

मैत्री बस पैसेंजर को लेकर काठमाण्डू जा रही है। सावन में काठमाण्डू जाने के लिए रोडवेज को पैसेंजर्स मिलने लगे हैं। काफी संख्या में एडवांस बुकिंग भी हो रही है।

पीके तिवारी

आरएम रोडवेज कैंट