मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में सोमवार को वाराणसी व्यापार मंडल की ओर से संगठन विस्तार के लिए व्यापारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सुभाषचंद्र दुबे ने कहा कि यदि कोई व्यापारियों से रंगदारी की मांग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। व्यापारी विजय कपूर को वाराणसी व्यापार मंडल का संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं चौरसिया समाज के अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, अशोक अग्रवाल, शक्ति सब्बरवाल, अशोक गुप्ता सहित कई व्यापारी व्यापार मंडल में शामिल हुए। अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने नए सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान महामंत्री प्रमोद अग्रहरी, जगदीश प्रसाद, संजय गुप्ता, विजय प्रकाश जायसवाल, रमेश निरंकारी, राकेश त्रिपाठी आदि थे। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन मनीष गुप्ता ने किया।