-कमिश्नरेट में बढ़ा सारनाथ सर्किल, चार थाने शामिल

- पहले कैंट सर्किल में जुड़े थे थाने

पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद कार्य प्रणाली में भी लगातार सुधार किए जा रहे हैं। ये कदम शांति व्यवस्था बनाने, अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस आयुक्त ए। सतीश गणेश ने वरुणा जोन में सारनाथ सíकल बनाने की स्वीकृति दी। इस सर्किल बनाने के पीछे पुलिस कमिश्नर का तर्क है कि जितने सर्किल हैं। उनके सुपरविजन के लिए उतने ही ज्यादा अधिकारी होंगे। इससे फायदा यह होगा कि अपराध में कमी आएगी और जनता की समस्याओं को बेहतर तरीके से सुना जाएगा। सारनाथ सíकल के सुपरविजन का दायित्व सहायक पुलिस आयुक्त आईपीएस संतोष मीणा को सौंपा गया है। सारनाथ सर्किल में चार थाने समाहित किये गए हैं।

सर्किल से जुड़े होंगे ये थाने-

लालपुर-पांडेयपुर थाना, साइबर क्राइम थाना और पर्यटक थाने का पर्यवेक्षण किया जाएगा।