प्राइवेट कंपनी को फोर जी टॉवर लगाने के साथ पार्को का करना था रेनोवेशन

शहर में अब तक दर्जनों टॉवर लगा चुकी है कंपनी लेकिन भूल गई पार्क

VARANASI

नगर निगम ने शहर में म्भ् जगह पर फोर जी टॉवर लगाने के लिए एक प्राइवेट कंपनी को अनुमति दी थी। इसके एवज में कंपनी को शहर के पांच पार्को का रेनोवेशन और देख रेख करना था। लेकिन कंपनी अपना काम पूरा होने के बाद पार्को को भूल गयी। कंपनी को फिलहाल तीन पार्क ही दिए गए थे। कंपनी ने पार्को का रेनोवेशन और देखरेख करने का भरोसा दिलाया था लेकिन किसी भी पार्क में सफाई तक नहीं हुई।

नगर निगम के अधिकारी इससे अंजान नहीं हैं लेकिन कुछ कर भी नहीं रहे हैं। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी को इसके लिए चेतावनी दी जाएगी और इसके बाद भी वह ध्यान नहीं देती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पांच महीने में नहीं सुधरे तीन पार्क

नगर निगम ने रेनोवेशन के लिए तीन पार्को का चयन अक्टूबर में किया था। निगम से अनुबंध होने के बाद ब्जी टॉवर लगाने का काम भी हो गया। पांच महीने बीतने के बाद टॉवर का काम तो पूरा हो गया लेकिन पार्क पीछे छूट गया। कंपनी को मच्छोदरी पार्क, मैदागिन स्थित कंपनी बाग और दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क दिया गया था। इनमें दो पार्क में तालाब भी हैं, जिनकी सफाई की भी जरूरत है।

पार्को में कराना था ये वर्क

कंपनी को इन तीनों पार्को के रेनोवेशन के साथ ही बच्चों को खेलने के लिए किड जोन, लोगों को वॉकिंग और रनिंग करने के लिए पाथ- वे बनाना था। इसके साथ ही कंपनी की ओर से वाई-फाई की भी सुविधा भी फ्री में प्रोवाइड कराई जानी थी। लेकिन कंपनी ने अपना वादा भुला दिया।

शहर में लगने है म्ख् फोर जी टॉवर

प्राइवेट कंपनी को शहर में म्ख् जीबीएम (ग्राउंड बेस्ड मास्ट) लगाने हैं। अब तक कंपनी ने शहर में क्ख् से ज्यादा जगहों पर टॉवर लगाया है। टॉवर लगाये जाने के लिए नगर निगम की ओर से जगह भी दी गयी है। इसमें लहुराबीर चौराहा, कचहरी, सिकरौल, भेलूपुर, रविन्द्रपुरी, टैगोर टाउन, सिगरा समेत अन्य छह जगहों पर टॉवर लग चुका है।

सेल्यूलर कंपनी की ओर से ब्जी टॉवर लगाने के एवज में तीन पार्को के केयर टेकिंग का भी जिम्मा दिया गया था लेकिन कंपनी इस काम को नहीं कर रही है। इस ओर ध्यान नहीं गया था अब पर कार्रवाई की जाएगी।

अविनाश कुमार, तहसीलदार