-बनारस की खेल प्रतिभा का हुआ सम्मान

खेल प्रतिभा का सम्मान करते हुए यूपी गवर्नमेंट के लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड की घोषणा की। इसे पाने वालों की सूची में बनारस के खिलाडि़यों का भी नाम शामिल हुआ। भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख सदस्य के रूप में तमाम बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली बनारस के हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय को लक्ष्मण पुरस्कार के चुना गया है। वहीं जूडो में दुनिया में भारत के साथ बनारस का नाम रोशन कर रहे जूडो खिलाड़ी विजय कुमार यादव को भी यह पुरस्कार प्राप्त होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल करने वाली वेटलिफ्टर स्वाति सिंह को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए चुना गया है।

भारतीय हॉकी टीम में फारवर्ड के तौर पर खेलने वाली ललित उपाध्याय टीम के अहम सदस्य हैं। हाल में हुए विश्वकप में शानदार खेल दिखाया और कई मैच की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार बेहतर खेल के लिए प्रोत्साहित करेगा। विजय ने बीते वर्ष कामनवेल्थ जूडो चैम्पियनशिप में के सीनियर वर्ग के 60 केजी वेट कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व हुए करते गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके अलावा दक्षिण एशियाई जूडो प्रतियोगिता में भी गोल्ड जीता था।

वर्ष 2014 में ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग के 53 केजी वेटकैटेगरी में ब्रांज मेडल हासिल करने वाली स्वाति के नाम तमाम उपलिब्धयां हैं। पुरस्कार को उन्होंने अपने खेल का सम्मान बताया।