-दर्शन करने काशी आए प्रवीण तोगडि़या बोले, नहीं सुधरेगा पाकिस्तान

VARANASI

अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा। जिस तरह सोमनाथ मंदिर का निर्माण कानून बनाकर किया गया। उसी तरह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी संसद में कानून बनाकर किया जाएगा। यह बात विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता प्रवीण तोगडि़या ने कही। वे रविवार को बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन करने आए थे। उन्होंने भारत-पाक के रिश्तों को सुधारने के लिए चल रहे प्रयास पर भी तीखी टिप्पड़ी की।

आदत से बाज नहीं आएगा पाक

प्रवीण तोगडि़या ने कहा कि पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ सकता। इंडिया जरूर लगातार रिश्तों को सुधारने का प्रयास कर रहा है। दोनों देश के विदेश मंत्री बैठक कर रिश्तों के बंद रास्तों को खोलने का संकेत दिये हैं। मगर उन्होंने कहा कि दुनिया कुछ भी कर ले, पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है। लिहाजा उसके खिलाफ केंद्र सरकार को कड़ा रुख अपनाना चाहिए। एक साथ क्रिकेट खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रिश्ते अच्छे हो तो खेल में भी साथ अच्छा लगता है।