वाराणसी (ब्यूरो)रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा के बाद रोडवेज ने प्लान तैयार किया है। 22 मार्च 1 अप्रैल तक कैंट डिपो से यात्रियों को 24 घंटे बस मिलेंगी। 350 सामान्य बस, 34 राजधानी, 25 जनरथ और 101 अनुबंधित बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगीजरूरत पडऩे पर अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगीलखनऊ, कानपुर, शक्तिनगर, इलाहाबाद, गोरखपुर रूट पर यात्रियों का फ्लो ज्यादा रहता है, इसलिए इन रूटों पर सामान्य बसों के साथ जनरथ और राजधानी दौड़ाई जाएगीइसी तरह आजमगढ़, जौनपुर समेत छोटे रूट के लिए ऑलटाइम बसें मिलेंगी.

जरूरत पडऩे पर अतिरिक्त बसें

होली पर्व के दौरान बनारस के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैत्योहार के समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए होली के दौरान अतिरिक्त बसें भी चलाने का निर्णय लिया गया हैचालकों और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं, लेकिन त्योहार पर ड्यूटी करने के लिए इन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 24 और 25 मार्च को होली का त्योहार होने के कारण 22 मार्च से यात्रियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। 29 मार्च को गुड फ्राइडे, इसके बाद शनिवार और रविवार है, जिसके चलते लंबी छुट्टी मिलने की वजह से 31 तक वापसी की भीड़ रहेगी.

फैक्ट एंड फीगर

- 25 जनरथ बसें

- 350 सामान्य बसें

- 34 राजधानी बसें

- 24 घंटे सभी रूटों के लिए बसें उपलब्ध रहेगी

- 12 बसें सेंट्रल फोर्स के लिए भेजी गई हैं

- 101 बसें अनुबंधित

- 1 राजधानी बस गाजीपुर से दिल्ली के लिए

- 8 राजधानी बस लखनऊ के लिए

- 5 मिनट के अंतराल पर इलाहाबाद और आजमगढ़ के लिए बसें

- 20 मिनट के अंतराल पर गाजीपुर के लिए बसें

- 15 मिनट के अंतराल पर लखनऊ के लिए बसें

- 20 मिनट के अंतराल पर शक्तिनगर के लिए बसें

- 115 बसें अन्य डिपो से बनारस आती हैं बसें

- 2 बसें हर दिन अयोध्या के लिए रवाना होती है

- 1करोड़ की इनकम हुई फरवरी

- 22 मार्च से त्योहार को लेकर यात्रियों का आवागमन शुरू हो जाएगा

- 31 तक त्योहार पर घर जाने वालों की होती रहेगी वापसी

होली को लेकर रोडवेज ने तैयारी की हैकैंट डिपो से 24 घंटे सभी रूटों पर बस मिलेंगीसभी कर्मचारियों की छुट्टी रद कर दी गई हैत्योहार पर ड्यूटी करने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

गौरव वर्मा, जीएम, रोडवेज