पर्यटकों के लिए खोल गया सारनाथ का म्यूजियम, पहले दिन सौ से ज्यादा पहुंचे

अनलॉक 04 में भारतीय पुरातत्व विभाग एक के बाद एक स्मारक स्थलों को खोलना शुरू कर दिया है। थर्ड फेज में 21 सितंबर सोमवार से सारनाथ स्थित म्यूजियम पर्यटकों के लिए खोला गया। शाम पांच बजे तक 100 से ज्यादा पर्यटकों ने सारनाथ म्यूजियम को देखा।

दिखी रौनक

दरअसल कोरोना महामारी के चलते लागू हुए लॉकडाउन के कारण छह महीने से सारनाथ स्थित पर्यटक स्थल बंद है। अब अनलॉक में इसे सिलसिलेवार तरीके से सैलानियों के लिए खोला जा रहा है। सारनाथ म्यूजियम सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टूरिस्ट को मॉस्क व सोशल डिस्टेंसिग का पालन अनिवार्य रूप से कराया गया। म्यूजियम के मेन गेट पर गोल घेरे बनाये गए हैं। जहां तैनात कर्मचारियों द्वारा हर पर्यटकों के हाथ सेनेटाइजर कर थर्मल स्कैनिंग करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। टिकट के लिए पर्यटकों को मोबाइल फोन से ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। टूरिस्ट ने टिकट के लिए गेट पर लगे नोटिस बोर्ड पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन कर ई टिकट बुक किया। म्यूजियम के सामने मूíत व माला के दुकान भी खुल गए हैं।

बनाया गया है गोल निशान

इससे पहले रविवार को कर्मचारियों ने साफ-सफाई व गोल निशान के साथ ई-टिकट जांच करने के लिए स्थान निर्धारित किया था। इसके पहले सात सितंबर को पुरातावकि खंडहर परिसर व 14 सितंबर को चौखंडी स्तूप खोला गया था।