बड़ागांव थाना में एक विवाहिता के साथ उसका देवर दुष्कर्म करता रहा। जब कभी वो इसका विरोध करती तो देवर उसे धमकी देकर चुप करा देता। पानी सर से ऊपर हो गया तो किसी तरह से विवाहिता ने हिम्मत जुटाई और मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर दुष्कर्मी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीडि़ता के अनुसार उसके पति की तबीयत कुछ महीनों से ठीक नहीं रहती। इसी बीच उसका देवर उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। अब उसका देवर शादी से आनाकानी कर रहा है और मुंह बंद रखने के लिए धमकी भी दे रहा है। इस प्रकरण में बड़ागांव प्रभारी निरीक्षक मुरलीधर ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर उसके देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।