वाराणसी (ब्यूरो)नगर निगम कार्यकारिणी से छह सदस्य बाहर होंगेक्योंकि इन लोगों का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका हैअब दूसरे लोगोंं को कार्यकारिणी सदस्य बनने का मौका मिलेगाहालांकि 12 में से छह कौन सदस्य बाहर होंगे, इसका फैसला लाटरी से किया जाएगाइसमें सदन के उपसभापति भी बाहर हो सकते हैंनिगम कार्यकारिणी की बैठक 15 से 20 जून के बीच बुलाने पर विचार किया जा रहा है.

12 वर्षों के लिए चुनाव

नगर निगम अधिनियम के अनुसार कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव दो वर्षों के लिए होता हैपहली बार 12 सदस्यों में से छह का कार्यकाल एक वर्ष का होता हैएक वर्ष बाद लाटरी से छह सदस्यों को हटाया जाता हैशेष छह सदस्य दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करते हैंहटाए गए छह सदस्यों की जगह भरने के लिए फिर चुनाव कराया जाता है.

पिछले साल 16 जून को हुई थी बैठक

सदन की पहली बैठक 16 जून 2023 को बुलाई गई थीइसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्यों को निर्विरोध चुना गया थाइसमें भाजपा के नौ पार्षद, कांग्रेस से एक व सपा से दो सदस्य थे.

अगली बैठक पर नजर

फिलहाल सदस्यों की निगाहें अगली कार्यकारिणी की बैठक पर टिकी हैंकार्यकारिणी में रिक्त होने वाले पदों के लिए पार्षदों ने पैरवी शुरू कर दी हैभाजपा वरिष्ठता व संगठन के सक्रिय पार्षदों को कार्यकारिणी में मौके देने पर विचार कर रही हैइसमें दशाश्वमेध वार्ड के पार्षद नरङ्क्षसह दास, शिवाला के पार्षद राजेश यादव चल्लू पहली पंक्ति में हैं.

ऐसे होती है लाटरी

महापौर की अध्यक्षता में एक डिब्बे में सभी 12 सदस्यों के नामों की पर्ची डाली जाती हैएक-एक कर छह पर्ची निकाली जाती है, जिसके नाम की पर्ची निकलती है उसे कार्यकारिणी से स वानिवृत्त कर दिया जाता हैबाकी बचे छह सदस्य दो साल का कार्यकाल पूरा करते हैंसेवानिवृत्त होने वाले छह सदस्यों की जगह को भरने के लिए सदन में फिर चुनाव कराया जाता है

कार्यकारिणी की अहम भूमिका

निगम में कार्यकारिणी की भूमिका अहम मानी जाती हैकोई भी प्रस्ताव कार्यकारिणी से पास होने के बाद ही सदन में रखा जाता हैजमीन और मकान आवंटन से जुड़े सभी मामलों पर कार्यकारिणी की मंजूरी जरूरी होती हैगृहकर में छूट के साथ समय बढ़ाने का प्रस्ताव भी कार्यकारिणी में लाना जरूरी होता हैइसी प्रकार सड़क, चौराहे के नामकरण का प्रस्ताव भी नगर निगम कार्यकारिणी पास करती हैभ्रष्टाचार और अनियमितता के अन्य मामलों पर कार्रवाई की संस्तुति, समिति बनाने का अधिकार कार्यकारिणी को हैपार्षदों का कोटा बढ़ाने, कोटा की किस्त जारी करने का प्रस्ताव भी कार्यकारिणी ही पास करती है.

कार्यकारिणी के 12 सदस्य

भारतीय जनता पार्टी : वार्ड नं। 16 (सरसौली) की कुसुम, वार्ड नं। 18 (नई बस्ती) के राजेश, वार्ड नं। 25 (दुर्गाकुंड) अक्षयवर ङ्क्षसह, वार्ड नं। 26 (नेवादा) गरिमा ङ्क्षसह, वार्ड नं। 39 (सुसुवाही) सुरेश कुमार, वार्ड नंबर 53 (सिगरा) के ङ्क्षसधु लाल, वार्ड नं। 58 (खजुरी) के मदनमोहन दुबे, वार्ड नं। 71 (बजरडीहा) के श्याम आसरे मौर्य व वार्ड नं। 81 (कृतिवाशेश्वर) के सुरेश कुमार चौरसिया.

समाजवादी पार्टी : वार्ड नं। 85 (धूपचंडी) के प्रमोद कुमार राय व वार्ड नं। 92 (लल्लापुरा कला) के हारून अंसारी.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस : वार्ड नं। 64 (लल्लापुरा खुर्द) के ङ्क्षप्रस कुमार राय खगोलन.