जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में साइकिल रैली निकाली। शास्त्री घाट पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह ने रैली को रवाना किया, जिसका नेतृत्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया। सपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक हारुन अंसारी समेत विभिन्न वार्डो और विधानसभा क्षेत्रों से साइकिल रैली के रूप में कार्यकर्ताओं का सुबह से ही शास्त्री घाट पर पहुंचना शुरू हो गया है। साइकिल रैली में पूर्व मंत्री मनोज राय, डा। ओपी सिंह, सुजीत यादव, पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी, रविकांत विश्वकर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्र, राजकुमार जायसवाल, रामबाबू, प्रशांत सिंह आदि थे।