- कई दिनों से स्थिर गंगा में शुरू हुआ तेजी से बढ़ाव, घाटों का कनेक्शन फिर से टूटा

- घाटों पर कब्जा जमाये लोग संकट में, तलाश रहे सुरक्षित स्थान, वरुणा भी हो रही है उग्र

VARANASI

पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर देर से ही सही लेकिन अब गंगा के जलस्तर में दिखने लगा है। जिसके कारण बढ़ाव के बाद स्थित हो चुकी गंगा में रविवार को तेजी से बढ़ाव शुरू हो गया है। इसका नतीजा रहा कि ख्ब् घंटे के अंदर गंगा का वाटर लेवल लगभग पांच फुट बढ़ गया है। जिसके कारण घाट किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। गंगा के इस तेज रफ्तार से बढ़ने के कारण घाटों पर रहने वाले लोग अब सुरक्षित स्थान की तलाश करने लगे हैं। वहीं गंगा में बढ़ाव के बाद वरुणा भी उफान पर आ गई है और उसमे भी रविवार की शाम से बढ़ाव दर्ज किया गया है।

और चढ़ी क्ब्भ् सेमी

गंगा में बढ़ाव का क्रम शनिवार से ही शुरू हो गया था। हालांकि पहले इसकी रफ्तार धीमी थी लेकिन रविवार को इसमे बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार को गंगा का वॉटर लेवल म्भ्.0ख् मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार को म्फ्.भ्7 मीटर था। इस तरह गंगा में महज ख्ब् घंटे में क्ब्भ् सेमी का बढ़ाव दर्ज किया गया है। केन्द्रीय जल आयोग आगे भी बढ़ोत्तरी जारी रहने की बात कह रहा है। वहीं गंगा के घाटों की ओर बढ़ने के कारण दशाश्वमेध, शीतला, राजेन्द्र प्रसाद अस्सी समेत कई अन्य घाटों पर रोजी रोजगार करने वाले सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। घाट पर डेली कमाने खाने वाले पंडे अपना डेरा डंडा लेकर ऊपर खिसक लिए हैं। गंगा के ऊपर आने के कारण गंगा आरती को भी दूसरे प्लेस पर शिफ्ट किया जा रहा है।

टूटा घाटों का सम्पर्क

गंगा में तेजी से हो रहे बढ़ाव के कारण घाटों का सम्पर्क टूट गया है। इस बढ़ाव के पीछे उत्तराखंड में हो रही बरसात को बताया जा रहा है। जानकारों की मानें तो उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ बांधों को खोला गया है। जिसका असर यहां दिख रहा है।

वरुणा का है खौफ

गंगा में एक दिन में हुए लगभग पांच फुट बढ़ाव के कारण वरुणा भी बढ़ने लगी है। इसके कारण इसके किनारों पर रहने वाले लोग एक बार फिर से डर गए हैं। क्योंकि वरुणा पिछले कई सालों से बढ़ने के बाद तबाही मचा रही है।