वाराणसी (ब्यूरो)कड़ी सुरक्षा व गहमागहमी के बीच शुक्रवार को उदय प्रताप स्वायत्तशासी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुधीर ङ्क्षसह, उपाध्यक्ष पद पर प्रतीक उपाध्याय व पुस्तकालय मंत्री पद पर अभिषेक ङ्क्षसह निर्वाचित घोषित किए गए हैंवहीं, महामंत्री पद पर शिवम ङ्क्षसह व चारों संकाय प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थेपरिणाम घोषित होने के तत्काल बाद प्राचार्य डाधर्मेंद्र कुमार ङ्क्षसह ने नव निर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

आज बंद रहेगा कॉलेज

इस मौके पर उन्होंने सात मई को कालेज बंद रहने की भी घोषणा कीवहीं, शपथ ग्रहण के बाद पुलिस प्रशासन ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी जीप में बैठाकर उन्हें घर छोड़ाप्रधान चुनाव अधिकारी डाबनारसी मिश्र के मुताबिक अध्यक्ष पद पर निर्वाचित सुधीर 1209 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उत्तम कुमार ङ्क्षसह को शानदार 420 मतों के अंतर से पटकनी दीउत्तम को 789 मत ही मिलेवहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रतीक 1032 मत पाकर विजयी रहेउन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अभय ङ्क्षसह को महज 54 मतों के अंतर से पराजित कियाअभय को 978 मत मिलेइस क्रम में पुस्तकालय मंत्री पद पर निर्वाचित अभिषेक को 761 मत मिलेउन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिवाकर पांडेय को 666 मत मिलेउन्होंने 511 मतों के अंतर से दिवाकर शिकस्त दीइसी पद पर एक अन्य प्रत्याशी हरिओम को 511 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थेपरिसर व उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात थेमतदान की प्रक्रिया सुबह दस से शुरू हुईदोपहर एक बजे तक 5080 मतदाताओं में से 2055 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कियाइस प्रकार 40.45 फीसद वोट पड़ेइसमें छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 145 वोट नोटा (इनमें से कोई नहीं) पड़ेजबकि 74 मत अवैध घोषित किए गएगत वर्ष छात्रसंघ के चुनाव में 56.93 वोट पड़े थेगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 16.48 फीसद कम वोट पड़े.

एक नजर में किसे मिले कितने मत

अध्यक्ष

सुधीर ङ्क्षसह - 1209

उत्तम कुमार ङ्क्षसह - 789

नोटा - 32

अवैध - 25

उपाध्यक्ष

प्रतीक उपाध्याय - 1032

अभय ङ्क्षसह - 978

नोटा - 27

अवैध - 18

पुस्तकालय मंत्री

अभिषेक ङ्क्षसह - 761

दिवाकर पांडेय - 666

हरिओम - 511

नोटा - 86

अवैध - 31

निर्विरोध निर्वाचन

महामंत्री : शिवम ङ्क्षसह

विज्ञान संकाय : दिव्यांशु ङ्क्षसह

कला संकाय : सूरज कुमार ङ्क्षसह

वाणिज्य संकाय : अर्पित कुमार ङ्क्षसह

कृषि संकाय : हरिकेश मिश्र