फूलपुर थाना क्षेत्र के छिरिया (लखमीपुर) में शुक्रवार की दोपहर एक बजे घर में आराम कर रही एक महिला के ऊपर स्टैंड पंखा गिर गया। पंखे में उतरे करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। दयाशंकर गोंड़ की पत्नी आरती देवी खाना खाने के बाद कमरे में आराम कर रहीं थीं। इस दौरान पंखा अचानक शरीर पर गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।