-विशेष ट्रेन में सवार होकर पहुंचे 44 विदेशी सैलानियों का कैंट रेलवे स्टेशन पर किया गया जोरदार स्वागत

-सारनाथ का किया भ्रमण, देखी गंगा आरती

महाराजा एक्सप्रेस से सवार होकर 44 विदेशी मेहमान शुक्रवार को कैंट स्टेशन पहुंचे। यहां उनका परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया। विशेष पर्यटक ट्रेन से आए विदेशी मेहमानों के साथ कुछ भारतीय पर्यटक और भारतीय रेल के अधिकारी भी शामिल थे। सैलानियों ने बनारस के हर रंग को देखा। सारनाथ भ्रमण किया और भी कई विशेष स्थान के बारे में जाना।

हुई फूलों की बारिश

महाराज एक्सप्रेस ट्रेन के कैंट स्टेशन पहुंचने से पहले मेहमानों के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गयी थी। टूरिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ अन्य लोग भी थी। सैलानियों के प्लेटफार्म नम्बर नौ पर पहुंचने पर उन पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। रुद्राक्ष की माला और अंग वस्त्रम पहनाया गया। इस दौरान बटुकों ने मंत्रोच्चार भी किया। वरुणा पार के एक होटल में खाना खाने के बाद सारनाथ का भ्रमण निकल पड़े। मूलगंध कुटी विहार के साथ ही पुरात्ताविक महत्व के स्थलों का भ्रमण किया। सारनाथ म्यूजिक देखकर भारत की समृद्धिशाली इतिहास से परिचित हुए।

शाम को देखा गंगा आरती

सात दिवसीय भारत भ्रमण पर निकले 44 विदेशी सैलानी सारनाथ भ्रमण के बाद शाम को गंगा आरती देखने दशाश्वमेध घाट पहुंचे। गंगा किनारे आरती के अलौकिक नजारा देखकर मंत्रमुग्ध रहे। आरती के बाद दरभंगा घाट स्थित होटल में रात्रि भोजन किया। यहां से कैंट स्टेशन के लिए रवाना हुए। बनारस के बाद विदेशी सैलानी अगले पड़ाव की ओर रवाना होंगे।