वाराणसी (ब्यूरो)। UP Varanasi District election result 2022 latest news : वाराणसी के सात विधानसभा क्षेत्रों से बीजेपी व समर्थित पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। एक सीट वाराणसी दक्षिणी पर आखिरी चरण की वोटिंग जारी है और वहां भी बीजेपी प्रत्याशी आठ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जिले की शिवपुर विधानसभा सीट से भाजपा के अनिल राजभर, रोहनिया अपना दल एस के सुनील पटेल, कैंट से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव, पिंडरा से भाजपा के अवधेश सिंह, अजगरा से भाजपा के त्रिभुवन राम, वाराणसी उत्तरी से भाजपा के रविन्द्र जायसवाल व सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नील रतन नीलू चुनाव जीत गए हैं।

उधर, वाराणसी दक्षिणी से भाजपा के नीलकंठ तिवारी व सपा के किशन दीक्षित के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 24 राउंड वोटिंग के बाद नीलकंठ तिवारी 95960 वोट पाकर किशन दीक्षित से 8028 वोट से आगे चल रहे हैं। किशन को कुल 87932 वोट मिले हैं। आखिरी राउंड की गिनती अभी जारी है।

किनके बीच है मुकाबला

पिंडरा में बीजेपी से अवधेश कुमार सिंह, कांग्रेस से अजय राय, अपना दल के से राजेश कुमार सिंह और बीएसपी से बाबूलाल मुकाबले के लिए मैदान में उतरे है। अजगरा में एसबीएसपी ने सुनील सोनकर को कांग्रेस से हेमा देवी, बीजेपी से त्रिभुवन राम और बीएसपी से रघुनाथ चौधरी मुकाबले के लिए मैदान में उतरे है। शिवपुर में बीजेपी से अनिल राजभर, कांग्रेस से गिरीश, एसबीएसपी से अरविंद राजभर और बीएसपी से रवि मौर्य मुकाबले के लिए मैदान में है। रोहनिया में कांग्रेस से राजेश्वर सिंह पटेल, अपना दल सोनेलाल से सुनील पटेल, अपना दल (के) से अभय पटेल और बीएसपी ने अरुण सिंह पटेल मुकाबले के लिए मैदान में है। वाराणसी उत्तर में कांग्रेस से गुलेराना सबस्सुम को , सपा से अशफाक, बीएसपी से श्याम प्रकाश मुकाबले के लिए मैदान में है। वाराणसी दक्षिण में बीजेपी से डॉ। नीलकंठ तिवारी, कांग्रेस से मुदिता कपूर को, सपा से कामेश्वर, बीएसपी से दिनेश कसौधन मुकाबले के लिए मैदान में उतरे है। वाराणसी कैंट में बीजेपी से सौरभ श्रीवास्तव, कांग्रेस से राजेश कुमार मिश्रा, सपा से पूजा यादव, बीएसपी से कौशिक कुमार पांडे मुकाबले के लिए मैदान में है। सेवापुरी में भाजपा से नील रतन सिंह पटेल, कांग्रेस से अंजू आनंद सिंह, सपा से सुरेंद्र सिंह पटेल, बीएसपी से अरविंद कुमार त्रिपाठी को मुकाबले के लिए मैदान में उतरे है।

विधानसभा वार मौजूदा विधायकों के नाम

पिंडरा विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक बीजेपी के अवधेश सिंह है। वहीं अजगरा से एसबीएसपी के कैलाश नाथ सोनकर वर्तमान विधायक है। शिवपुर से भाजपा के अनिल राजभर वर्तमान विधायक है। रोहनिया से भाजपा के सुरेंद्र नारायण सिंह वर्तमान विधायक है। वाराणसी उत्तर से बीजेपी के रवींद्र जायसवाल वर्तमान विधायक है। वाराणसी दक्षिण से बीजेपी के डॉ। नीलकंठ तिवारी वर्तमान विधायक है। वाराणसी कैंट से बीजेपी के सौरभ श्रीवास्तव वर्तमान विधायक है। सेवापुरी से एनडीएएल के नील रतन सिंह पटेल वर्तमान विधायक है।

किस विधानसभा से कौन प्रत्याशी आगे और कौन पीछे

विधानसभा आगे/पार्टी पीछे/पार्टी अंतर
पिंडरा डॉ। अवधेश सिंह, भाजपा बाबूलाल, बसपा 35559
अजगरा त्रिभुवन राम, भाजपा सुनील सोनकर, सपा 9053
शिवपुर अनिल राजभर, भाजपा अरविंद राजभर, सुभासपा 27687
रोहनिया डॉ। सुनील पटेल, अपना दल एस अभय पटेल, अपना दल कमेरा 46472
वाराणसी उत्तर रविंद्र जायसवाल, भाजपा असफाक, सपा 40776
वाराणसी दक्षिण नीलकंठ तिवारी, भाजपा किशन दीक्षित, सपा 10722
वाराणसी कैंट सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा पूजा यादव, सपा 86844
सेवापुरी नीलरतन, भाजपा सुरेंद्र पटेल, सपा 22531