विशाल भारत संस्थान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए जनता आयोग की हुई बैठक

VARANASI

नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी म्ब् फाइलों के जनता के सामने आने से कई सच सामने आये है। इसकी भी पुष्टि हो गयी कि उनकी मौत प्लेन क्रैश में नहीं हुई थी। नेताजी से जुड़े और भी रहस्य सामने आने वाले है जिससे कांग्रेस पार्टी और पं। नेहरू की भी असलियत देश के सामने आयेगी।

ये बाते हुई रविवार को विशाल भारत संस्थान में। इसमें संकल्प लिया गया कि सुभाष की खोज : एक महा अभियान को सरकार और हर घर तक पहुंचाने का काम विशाल भारत संस्थान करेगा। इस दौरान बच्चों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुभाष मार्च निकाला। फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद पत्र भेजा गया है।

कांग्रेस की साजिश से सच नहीं आया सामने

विशाल भारत संस्थान की बैठक में चर्चा हुई कि कांग्रेस की ही साजिश थी कि नेताजी का सच देश के सामने नहीं आ पाया। संस्थापक व अध्यक्ष डॉ। राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि वह क्988 से नेताजी के रहस्यों को उजागर करने के लिए मांग कर रहे है। कर्नल निजामुद्दीन के बयान से प्लेन क्रैश की बात खारिज हो गयी। अब गुमनामी बाबा और रूस में मौत के साथ ही भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की ताशकंद में नेताजी से मुलाकात की भी असलियत सामने आनी चाहिए। मार्च में अर्चना सिंह, नजमा परवीन, निधि त्रिपाठी, पूनम सिंह, अशोक सिंह, दीक्षा, पूजा, जतिन, शिखर सहित सैकड़ों बच्चों शामिल रहे।