प्री मानसून के सक्रिय होने के बाद अब मानसून के आगमन की बारी है। सबकुछ ठीक रहा तो 13 जून तक बनारस में मौसम दस्तक देगा और झूमकर बारिश होगी। 48 घंटे में मानसून पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा। ऐसे में अधिक तापमान और अधिक उमस का दौर भी आने की कम संभावना है। वैसे तो मौसम का रुख एक दिन पहले से ही बदला हुआ है। मौसम का रुख बदलने के साथ ही उमस से जहां राहत मिली वहीं प्री मानसूनी बादलों ने झमाझम बारिश भी खूब कराई है। प्रो। एसएन पांडेय के मुताबिक आने वाले दिनों में भी बादलों की सक्रियता का दौर बना रहेगा और बादल बारिश कराएंगे तो उमस और गर्मी से भी राहत मिलेगी। मानसून सोनभद्र तक पहुंच गया है। अगले चौबीस से 48 घंटों में मानसूनी बादलों की सक्रियता का दौर शुरू हो जाएगा।