1.6

मिमी बारिश शनिवार की रात को हुई थी, मौसम बना हुआ है सुहाना

27.2

डिग्री सेल्सियस से बढ़कर पहुंचा 32.0 तक पहुंचा अधिकतम तापमान

मानसून की रफ्तार धीमी होने के कारण पुरवा हवा तेजी से आगे नहीं बढ़ रही है। इसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव बनने के साथ ही नमी भी बनी हुई है। यही वजह है कि आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की-फुल्की बरसात हो जा रही है। इसी का नतीजा रहा कि रविवार को मामूली बारिश हुई। हालांकि शनिवार की रात को 1.6 मिमी बारिश हो गई थी। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो। एसएस पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा लगातार आ रही है। हालांकि मानसून की रफ्तार कम होने से पुरवा हवा तेजी से आगे नहीं बढ़ रही है। यही वजह है कि बारिश का लगातार माहौल बना हुआ है। एक दिन और आसमान में बादल व हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 32.0 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 24.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 27.0 डिग्री तक पहुंच गया था। आगे भी तापमान में बढ़ाव की संभावना जताई जा रही है।