फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ¨हदुत्व संबंधित बयान के विरोध में शनिवार को वाराणसी व्यापार मंडल की महिला शाखा ने सिगरा स्थित शहीद उद्यान में प्रदर्शन करते हुए केस दर्ज कराने की मांग की। महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी व पूर्वांचल महिला मंडल की अध्यक्ष चांदनी श्रीवास्तव ने कहा कि एक महिला होने के नाते हम लोग स्वरा भास्कर के ¨हदुत्व के खिलाफ दिए गए बयान से आहत हैं। उम्मीद नहीं कर सकते कि देश में रहते हुए लोग ऐसी बातें करेंगे। यह देश को बांटने की साजिश है। इसके खिलाफ वाराणसी व्यापार मंडल आवाज मुखर कर रहा है। हम प्रशासन से मांग करते हैं उनके खिलाफ केस दर्ज करें। संगठन देश तोड़ने वालों का हमेशा विरोध करेगा। अभिनेत्री स्वरा भास्कर देश को विभाजित करने वाली बात करना बंद करें, अन्यथा ¨हदू समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। महिला सदस्यों ने स्वरा भास्कर के खिलाफ पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। इसमें अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, सुनीता सोनी, चांदनी श्रीवास्तव, आरती शर्मा, तूलिका सक्सेना, ईशा अग्रवाल, निर्मला देवी, राधा सेठ, गुडि़या केशरी, प्रीति चौरसिया, नेहा सेठ, प्रमोद अग्रहरि, राजू सोनी, विनोद समेत कई लोग मौजूद रहे।