उत्तराखंड (पीटीआई)। गुरुवार को उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपध्याय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। किशोर उपाध्याय ने यह फैसला केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में लिया। इसी बीच कांग्रेस ने उपाध्याय को "पार्टी विरोधी" गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

टिहरी से लड़ सकते है चुनाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किशोर उपाध्याय टिहरी सीट से चुनाव लड़ सकते है क्योंकि अभी तक बीजेपी ने टिहरी से लड़ने वाले प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। उपाध्याय ने 2002 और 2007 के चुनावों में टिहरी सीट जीती थी।

14 फरवरी को है चुनाव
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। चुनाव आयोग आधिकारिक रूप से चुनाव तारीखों का ऐलान कर चुका है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

National News inextlive from India News Desk