-बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ने अपने तय कार्यक्रम वापस लिए

-कार्यकर्ताओं को 28 मार्च को दून आने के बजाय अपने क्षेत्रों में नजर रखने के निर्देश

DEHRADUN: प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की ओर से जारी बयान में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर सरकार को अस्थिर करने का षडयंत्र रचा गया। उन्होंने कहा कि क्8 मार्च को कैलाश विजयवर्गीय, श्याम जाजू व गुजरात के धन्नासेठ उत्तराखंड विधानसभा में क्या कर रहे थे। इसके अलावा केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा चार्टेड प्लेन से किसके लिए लेकर आए थे।

सारे कार्यक्रम निरस्त किए गए

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आज उत्तराखंड की जनता भाजपा से जवाब मांग रही है। कांग्रेस परिवार के लोग इस घटनाक्रम से आहत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने आशंका है कि बीजेपी ख्8 मार्च को सरकार के विश्वास मत हासिल करने के दौरान तमाम हथकंडे अपनाते हुए कानून व्यवस्था बिगाड़ सकती है। प्रदेश उपाध्यक्ष के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों से अपील की कि ख्8 मार्च को सारे कार्यकर्ता अपने गृह क्षेत्र में रहकर स्थितियों पर नजर रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को देहरादून न आने का आग्रह करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने की बात कही। बताया गया कि पार्टी ने अपने ख्म्, ख्7 एवं ख्8 मार्च के लिए जारी सभी कार्यक्रम वापस लेने का निर्णय लिया।