6 विधायक हुए हैं रिपीट
इस बार देहरादून जिले की 10 सीटों से 6 विधायक रिपीट हुए हैं। भले ही इनमें एक कांग्रेस का बागी है। इनका नाम है उमेश शर्मा काउ। वे दोबारा रायपुर सीट से चुनाव जीते हैं। इस बार एक और नई बात दून में हुई। नगर के पहले नागरिक यानि मेयर विनोद चमोली ने चुनाव जीता है और तीन बार से लगातार धर्मपुर सीट से विधायक रहे कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्र्रवाल को शिकश्त दी है। दून में सबसे ऐतिहासिक जीत दर्ज की है दून कैंट सीट से बीजेपी के हरबंस  कपूर ने। कपूर लगातार आठवीं बार विधायक बने हैं। कपूर यूपी विधानसभा में भी दून से लगातार चार बार विधायक रहे और चौथी बार फिर उत्तराखंड चुनाव जीते हैं।

दून में कौन जीता कौन हारा?         
दून कैंट सीट से  हरबंस कपूर (बीजेपी) जीते हैं जब कि सूर्यकांत धस्माना (कांग्रेस) को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं रायपुर सीट से उमेश काउ(बीजेपी) से जीते हैं जबकि प्रभुलाल बहुगुणा (कांग्रेस) हार गए हैं। वहीं मसूरी से गणेश जोशी (बीजेपी) ने गोदावरी थापली  (कांग्रेस) को हराया है। जबकि राजपुर रोड से खजान दास (बीजेपी) ने राजकुमार (कांग्रेस) धूल चटाई है। वहीं धर्मपुर से विनोद चमोली (बीजेपी) दिनेश अग्रवाल (कांग्रेस) को हराया है। वहीं सहसपुर  सहदेव पुंडीर (बीजेपी) से किशोर उपाध्याय (कांग्रेस) हार गए हैं। जब कि विकासनगर  मुन्नासिंह चौहान (बीजेपी) ने    नवप्रभात (कांग्रेस) को हराया है। जब कि चकराता की सीट पर प्रीतम सिंह (कांग्रेस) ने  मधु चौहान (बीजेपी) को हरा दिया है। वहीं डोईवाला सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत (बीजेपी) ने हीरा सिंह बिष्ट (कांग्रेस) को धूल चटाई है। वहीं ऋषिकेश सीट पर प्रेम चंद्र अग्रवाल (बीजेपी) ने राजपाल खरोला (कांग्रेस) को हराकर जीत का सेहरा बांध लिया है।



1
मसूरीगणेश जोशीभारतीय जनता पार्टी41322
गोदावरी थापलीइंडियन नेशनल कांग्रेस29245
2चकराताप्रीतम सिंहइंडियन नेशनल कांग्रेस34968
मधु चौहानभारतीय जनता पार्टी33425
3सहसपुरसहदेव सिंह पुंडीरभारतीय जनता पार्टी44055
किशोर उपाधयायइंडियन नेशनल कांग्रेस25192
4धर्मपुरविनोद चमोलीभारतीय जनता पार्टी53828
दिनेश अग्रवालइंडियन नेशनल कांग्रेस42875
5राजपुर रोडखजान दासभारतीय जनता पार्टी36601
राज कुमारइंडियन नेशनल कांग्रेस27969
6रायपुरउमेश शर्मा काऊभारतीय जनता पार्टी59764
प्रभु लालइंडियन नेशनल कांग्रेस22993
7डोई वालात्रिवेन्द्र सिह रावतभारतीय जनता पार्टी58502
हीरा सिह बिष्टइंडियन नेशनल कांग्रेस33633
8देहरादून कैंटश्री हरबंस कपूरभारतीय जनता पार्टी41142
श्री सूर्यकान्त धस्मानाइंडियन नेशनल कांग्रेस24472
9ऋषिकेशप्रेमचंद अग्रवालभारतीय जनता पार्टी45082
राजपाल सिंह खरोलाइंडियन नेशनल कांग्रेस30281
10विकास नगरमुन्ना सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी38895
नवप्रभातइंडियन नेशनल कांग्रेस32477



  नोट : मतगणना का पहला रुझान मिलते ही हम आपको हर घंटे जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे।

National News inextlive from India News Desk