देहरादून (एएनआई)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को उत्तराखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया पर टोक्यो ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन पर गर्व है, इसके लिए उन्हें 25 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

नई खेल नीति भी होगी लागू

सीएम ऑफिस ने आधिकारिक बयान में कहा गया, "मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही राज्य में एक नई और आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। नई नीति विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा विकसित करने के लिए उचित वित्तीय प्रोत्साहन का प्रावधान करेगी।"

हरियाणा और झारखंड सरकार भी दे रही इनाम

इससे पहले शुक्रवार को, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य की ओर से भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 50 लाख रुपये और राज्य की ओर से ओलंपिक स्पर्धाओं में चौथे स्थान पर रहने वालों को समान राशि का इनाम देने की घोषणा की। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि राज्य से आने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये मिलेंगे और सरकार उनके पुश्तैनी घरों में पक्के घर बनाएगी। भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ ब्रांज मेडल मैच में दिल खोलकर प्रदर्शन किया, लेकिन वह काफी करीब आने के बाद पोडियम फिनिश हासिल नहीं कर सकी।