- पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

DEHRADUN: प्रदेश में ट्यूजडे को तीन सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सीतापुर के पास मैक्स वाहन के खाई में गिरने से चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। वहीं, ऐंदी से नैनबाग आ रही बोलेरो बसाण गांव के पास खाई में गिर गई, हादसे में दो लोग घायल हो गए। कर्णप्रयाग-गैरसैंण हाईवे पर पिकअप वाहन 50 फीट नीचे लुढ़ककर चीड़ के पेड़ पर अटक गया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

ट्यूजडे को सुबह गौरीकुंड हाईवे पर त्रियुगीनारायण की ओर जा रहा एक मैक्स कैपर वाहन अचानक सीतापुर के पास लगभग दस मीटर नीचे लुढ़ककर बस पाíकंग को जाने वाली सड़क पर जा गिरा, जिससे चालक प्रकाश गैरोला के साथ ही रितिक पुत्र शांति सिंह रामपुर, सुबोधनी देवी पत्नी नागेंद्र सिंह जामू, सुरजी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह रामपुर, गायत्री देवी पत्नी दयाल सिंह रामपुर, पूर्णा देवी पत्नी पुष्कर सिंह पठाली, दिव्यांशु पुत्र कमल सिंह रामपुर, विनीता देवी पत्नी इंद्र सिंह पठाली, विनीता देवी पत्नी रामकुमार सीतापुर, ऋषभ पुत्र शांति सिंह रामपुर घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

बोलेरो खाई में गिरी, दो घायल

NAINBAG: ऐंदी से नैनबाग आ रही बोलेरो बसाण गांव के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग लाया गया। यहां से उन्हें 108 से देहरादून रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में शेर सिंह (36) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम कफनौल धारी और विनोद (30) पुत्र खंतण सिंह ग्राम गैर सुगरसंती जिला उत्तरकाशी घायल हो गए।

वाहन दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग घायल

KARNPRAYAG: कर्णप्रयाग-गैरसैंण हाईवे पर ट्यूजडे दोपहर एक बजे उज्ज्वलपुर के पास बकरियां लेकर आ रहा पिकअप वाहन 50 फीट नीचे लुढ़ककर चीड़ के पेड़ पर अटक गया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। आदिबदरी चौकी पुलिस के अनुसार दुर्घटना में प्रेम सिंह पुत्र कनक सिंह (42), गोविंद सिंह पुत्र गजे सिंह (45) व दिनेश पुत्र जयवीर सिंह (35) सभी निवासी तोप घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वाहन से लाई जा रही बकरियां भी चोटिल हो गई हैं।