-केदारनाथ पहुंचने वाले 15 परसेंट यात्रियों को पड़ी उपचार की जरूरत

-केदारनाथ आने वाले 1 लाख 87 हजार यात्रियों का हुआ उपचार

देहरादून (ब्यूरो): ऐसे में यहां दर्शन के लिए आने वाले एवरेज 15 परसेंट तीर्थ यात्रियों को उपचार की जरूरत पड़ती है। यही कारण है कि अबकी बार छह हजार 661 तीर्थ यात्रियों को आक्सीजन देने के साथ ही 22 हजार का आकस्मिक उपचार किया गया।

6 हजार 661 तीर्थ यात्रियों को आक्सीजन देने के साथ ही 22 हजार का हुआ आकस्मिक उपचार

समुद्र तल से 11,760 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में सामान्य की तुलना में कम आक्सीजन है। करीब 16 किमी की सीधी चढ़ाई भी तीर्थ यात्रियों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी करती है। ज्यादातर यात्रियों को केदारनाथ धाम के मौसम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती। ऐसे में मैदानी क्षेत्र से आने वाले तीर्थयात्री बिना गर्म कपड़ों के यहां पहुंच जाते हैं और धाम में वर्षा होने से कई बार तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। ऐसी स्थिति में हार्ट, श्वास और अन्य बीमारियों के पेशेंट्स धाम के मौसम में ढल नहीं पाते। कई तीर्थयात्री बिना परीक्षण यहां आ जाते हैं।

12 लाख से ज्यादा यात्री पहुंच चुके केदारनाथ
केदारनाथ धाम में अब तक इस यात्रा सीजन में 12 लाख 50 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच चुके हैं। इनमें एक लाख 87 हजार 11 तीर्थ यात्रियों का गौरीकुंड से केदारनाथ तक बने स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार किया गया। 85 यात्रियों की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें हेलीकाप्टर से रेस्क्यू किया गया। जबकि, 100 से अधिक तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू कर हायर सेंटर रेफर कर उनकी जान बचाई गई।

केदारनाथ पर एक नजर
-12,51,244 तीर्थयात्री वर्ष 2022 में केदारनाथ पहुंचे
-1,87,011 तीर्थ यात्रियों का उपचार किया गया
- 6,661 तीर्थ यात्रियों को दिया गया आक्सीजन
- 37,074 महिलाओं का किया गया उपचार
- 1,28,921 पुरुषों का किया गया उपचार
- 250 यात्रियों की रेस्क्यू कर बचाई गई जान

केदारनाथ धाम में प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों की गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ धाम तक बने स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित जांच की जा रही है। अब तक 1 लाख 87 हजार से अधिक यात्रियों का उपचार किया गया है। जबकि, 6 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों को आक्सीजन दी गई है।
डा। एचसीएस मार्तोलिया, सीएमओ, रुद्रप्रयाग।

केदारनाथ में मौसम ने ली करवट, सर्दी बढ़ी
केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों का पहुंचना जारी है। सैटरडे तक 1258450 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए है। वहीं, धाम में अब हल्की ठंड बढऩे लगी है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्रियों को सर्दी से बचाव के लिए केदारनाथ मंदिर कैंपस सहित मंदिर मार्ग पर अलाव की व्यवस्था की है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तीर्थयात्रियों से कहा है कि यात्रा के दौरान सर्दी से बचाव करें। यात्रा के दौरान गर्म कपड़े स्वेटर, जैकेट आदि साथ रखे।
dehradun@inext.co.in