आरटीओ की सर्वे रिपोट्र्स में सामने आए फैक्ट्स
- 11 महीने में मरने वालों के आंकड़ों में 13 परसेंट का इजाफा
देहरादून (ब्यूरो):
दून में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से चढ़ रहा है। आरटीओ के सर्वे आंकड़ों के मुताबिक 2021 की तुलना में इस 2022 के केवल 11 महीने में 27 परसेंट से रोड एक्सीडेेंट्स के मामलों मेंं इजाफा दर्ज किया गया है। इन एक्सीडेंट्स से मृतकों की संख्या में करीब 13 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की गई और ऐसे ही घायलों की संख्या भी 47 परसेंट बढ़ी है। लगातार बढ़ रही घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए हाल में आरटीओ की ओर से ब्लैक स्पॉट्स का सर्वे किया गया। जिसमें चौंकाने 49 ऐसे ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित हुए, जो सड़क दुर्घटनाओं के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक माने गए हैं।

दून में वर्षवार घटनाएं
वर्ष ---दुर्घटनाएं
2021--284
2022--363
दुर्घटनाओं में वृद्धि--27.82 परसेंट

दून में वर्षवार हादसों में मृतक
वर्ष ---मृतक
2021--123
2022--139
मृतकों में वृद्धि--13 परसेंट

दून में वर्षवार घायल
वर्ष ---घायल
2021--193
2022--285
घायलों में वृद्धि--47.67 परसेंट


दून में इतने ब्लैक स्पॉट्स
विकासनगर--6
पटेलनगर--6
राजपुर---6
ऋषिकेश--5
डोईवाला--5
रायवाला--4
सहसपुर--4
नेहरू कॉलोनी--4
कैंट---3
प्रेमनगर--3
मसूरी--3

क्या है ब्लैक स्पॉट
ब्लैक स्पॉट नेशनल हाईवे का 500 मीटर का ऐसा भाग है जिस पर पिछले 3 सालों में 5 सड़क दुर्घटनायें या पिछले 3 सालों में 10 मृत्यु (सभी 03 वर्षो में एक साथ) हुई हो।
यह है फ्यूचर का वर्कप्लान
- दुर्घटना संभावित अन्य स्थलों का सर्वेक्षण कर सुधारीकरण किया जाना।- रोड सेफ्टी सर्वेक्षण व ऑडिट किया जाना।- गलत दिशा में वाहन चलाने वाले स्थलों का सर्वेक्षण कर चिन्हीकरण व सुधार करना।
- सर्वेक्षण कर अवैध मीडियन को चिन्हित कर बंद कराये जाने की कार्यवाही।
-आम व्यक्ति को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाना।- सड़क दुर्घटना के घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को पुरस्कृत किया जाना।


आज इन ब्लैक स्पॉट्स का मुआयना
मैगी प्वाइंट
निरीक्षण के बाद दुर्घटना रोकने ब्लैक स्पॉट पर डाउन स्ट्रीम पहले एवं बाद में पर रम्बल स्ट्रिप लगाये जाने, कॉन्क्लेव मिरर लगाये जाने, ओवरटेकिंग को रोकने के लिए रोड के बीच में सफेद पट्टी बनाये जाने, कैट आई लगाने की होगी व्यवस्था।

राजपुर रोड सांई मंदिर
जेब्रा क्रॉसिंग, रोड मार्किंग, कैट आई, साईनेज व रम्बल स्ट्रीप बनाये जाएंगे।
एनआईवीएच
रोड मार्किंग, यू टर्न बोर्ड लगाये जाने का सुझाव दिया गया।
डीआईटी
साईनेज रम्बल स्ट्रीप कॉन्क्लेव मिरर, रोड मार्किंग कराये जाने के सुझाव दिये गए।
इस वर्ष दून में रोड एक्सीडेंट
माह - एक्सीडेंट - मृतक
जनवरी - 19- 6
फरवरी - 21 - 10
मार्च - 38 - 19
अप्रैल - 43 - 15
मई - 40 - 14
जून - 42 - 15
जुलाई - 30 - 08
अगस्त - 50 - 17
सितम्बर - 35 - 17
अक्टूबर - 45 - 18


2022 में सड़क हादसे
कुल सड़क दुर्घटनाएं - 363
मृतकों की संख्या - 139
गंभीर घायल - 203
साधारण घायल - 82

2021 में सड़क हादसे
कुल सड़क दुर्घटनाएं - 365
मृतकों की संख्या - 165
गंभीर घायल - 180
साधारण घायल - 67

2020 में सड़क हादसे
कुल सड़क दुर्घटनाए - 246
मृतकों की संख्या - 115
गंभीर घायल - 170
साधारण घायल - 26

बढ़ते वाहन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ यहां दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे उपाय जैसे जेब्रा क्रॉसिंग, रम्बल स्ट्रिीप, कॉन्कलेव मिरर लगाये जाने जैसे सुझाव दिए जा रहे है।

शैलेश तिवारी, आरटीओ इनफोर्समेंट देहरादून

dehradun@inext.co.in