- 6 दोस्तों के साथ घूमने आया था 35 वर्षीय पर्यटक

टिहरी,

कैम्पटी फाल में नहाते हुए सेल्फी लेना पर्यटक के लिए महंगा पड़ गया। पैर फिसल जाने के कारण पर्यटक डूब गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी वर्तमान में ग्राम प्रधान है। पर्यटक की मौत के बाद साथ में आए छह दोस्त भी सदमे में हैं।

बुलंदशहर यूपी निवासी मृतक

35 वर्षीय अर¨वद उर्फ जहूर निवासी ग्राम हीरापुर नाथा देहात जिला बुलंदशहर यूपी अपने छह दोस्तों के साथ कैम्पटी फाल घूमने आया था। इस दौरान वह दोस्तों के साथ कैम्पटी फाल में बनी झील में नहाने चले गए। सभी दोस्त अलग-अलग झील में नहा रहे थे। अर¨वद मुख्य झील की बराबर वाली झील में नहा रहा था। इस दौरान सेल्फी लेते हुए उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। इससे पहले कि साथी कुछ समझ पाते, अर¨वद की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर थाना कैम्पटी पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पानी से निकाला गया। कैम्पटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।