देहरादून (ब्यूरो)। विकासनगर पुलिस के अनुसार बीती रात पुलिस के टीम रात की गश्त पर थी। इसी दौरान दो सफेद रंग की कार आती दिखी। सामान्य चेकिंग के लिए कारों को रोका गया तो ड्राइवर इधर उधर की बातें करने लगा। शक होने पर दोनों कारों को चेक किया गया। दोनों कारों में कुल 5 लोग बैठे थे। दोनों कारों की डिक्की में एक-एक मृत घुरड़ रखे हुए थे, जिन्हें गोली से मारा गया था।

मोरी क्षेत्र में मारे थे घुरड़
पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि वे लोग शिकार पर निकले थे। उन्होंने दोनों मादा घुरड़ मोरी क्षेत्र में मारे और अब उन्हें लेकर हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। कारों की तलाशी में एक टेलीस्कोप लगी रायफल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। लाइसेंस मांगने पर हिमाचल प्रदेश का लाइसेंस बरामद कराया गया। पांचों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51 और 30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में 4 शिमला, हिमाचल प्रदेश के और एक मोरी, उत्तरकाशी का है।

आरोपियों के नाम
- नरेश पुत्र राजेंद्र सिया, ग्राम सेकंड, थाना रोड जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।
- कुशाल रावत, पुत्र जगत सिंह रावत, ग्राम मोहरा थाना मोरी जिला उत्तरकाशी
- 3 सुनील पुत्र रामेश्वर, ग्राम खरोसा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।
- दिनेश पुत्र रणवीर सिंह, सरस्वती नगर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।
- लेखराज पुत्र जगदीश, ग्राम सर्कल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।
dehradun@inext.co.in