देहरादून ब्यूरो। थाना रायपुर पुलिस द्वारा मंडे रात थाना क्षेत्र में शराब परोसने वाले होटल और रेस्टोरेंट संचालकों और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। थाना इंचार्ज ने खुद इस अभियान का नेतृत्व किया। अभियान के तहत चार अलग-अलग टीमों को गठन किया गया। इन टीमों ने मालदेवता, चूना भट्टा, सोडा सरोली थानो रोड, रिंग रोड और मयूर विहार क्षेत्र में अभियान चलाया। इन क्षेत्रों में सभी होटल और रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई।

6 गिरफ्तार, 26 के चालान
इस अभियान के तहत पुलिस ने बिना लाइसेंस शराब परोस रहे 6 होटल और रेस्टोरेंट मालिकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों और बिना लाइसेंस वाले होटल व रेस्टोरेंट में शराब पीने वाले 26 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। उनसे 8000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

गिरफ्तार किये गये आरोपी
- विजेंदर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम पोस्ट ऑफिस सेंड तहसील गजा टिहरी गढ़वाल।
- गब्बर सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी राणा गेस्ट हाउस रिंग रोड गढ़वाली कॉलोनी।
- ध्रुव सिंह पुत्र फतेह सिंह निवासी नियर सहस्त्रधारा हेलीपैड।
- सुरेन्द्र डंगवाल निवासी ग्राम करौंदी पोस्ट मैंरी प्रताप नगर थाना लमगांव टिहरी गढ़वाल।
- चतर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी वाणी विहार रायपुर।
- रजत भंडारी पुत्र रविंदर सिंह निवासी रायपुर विक्रम स्टैंड।