देहरादून (ब्यूरो) बुधवार को ङ्क्षबदाल स्थित कालिका माता मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत की गई। भारी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा के आगे जय श्री राम के जयघोष लगाते हुए चलते नजर आए। इस अवसर पर क्षेत्रीय व्यापारियों ने शोभायात्रा का फूलों से स्वागत किया। यात्रा चकराता रोड होते हुए घंटाघर, एश्लेहाल, कनक चौक के रास्ते परेड मैदान पहुंची। मैदान में श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाकर पुष्प बरसाए। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

राम के जयघोष से गूंजा मंच

भरत मिलाप का मंचन देखने भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। देर रात तक बूढच्े, बच्चे, महिलाएं कार्यक्रम में डटे रहे। भरत मिलाप कार्यक्रम के लिए सजे मंच पर भरत और शत्रुघ्न पहुंचे। इसके कुछ क्षणों के बाद भगवान राम की सवारी मंच पर पहुंची। मंच पर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की सवारी पहुंचते ही मैदान श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद भरत से श्री राम के मिलाप का मंचन पूरे विधि विधान से हुआ। इस मौके पर आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, कमेटी के अध्यक्ष संतोष ङ्क्षसह नागपाल, संजय चांदना, भारत आहूजा, शांकी ङ्क्षसह, पूर्व पार्षद गोङ्क्षवद मोहन, पार्षद मोंटी कोहली आदि मौजूद रहे।

dehradun@inext.co.in