- परेड ग्राउंड स्थित पार्टी ऑफिस में किया गया हवन, दान देने के साथ ही किया प्लांटेशन

DEHRADUN: भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बर्थडे पर परेड ग्राउंड स्थित पार्टी ऑफिस में उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए हवन किया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को दान देने के साथ ही प्लांटेशन भी किया गया।

फल व जूस के पैकेट बांटे

रविवार को हुए कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में इस कोरोना काल में प्रत्येक कार्यकर्ता न सिर्फ सेवा कार्य में जुटा है, बल्कि संगठन को भी मजबूत बना रहा है। इस मौके पर महानगर ऑफिस में हवन के बाद जरूरतमंदों को फल व जूस के पैकेट भी बांटे गए। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बर्थडे पर शिवालिक, दीनदयाल, तपोवन, प्रेमनगर कांवली मंडल में पौधारोपण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मियांवाला, नत्थनपुर, गोविंदगढ़ में भजन-कीर्तन भी किया गया। केदार नगर, धर्मपुर नगर, जनरल महादेव सिंह नगर, शहीद दुर्गा मल्ल, श्रीदेव सुमन नगर, आंबेडकर नगर, करनपुर नगर मंडल में जूस और फल बांटे गए। बालावाला मंडल में भंडारा आयोजित किया गया। युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से प्लांटेशन, महिला मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से भी फल वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष को नरेश बंसल, राजकुमार पुरोहित, रविंद्र कटारिया, विनय गोयल, पुनीत मित्तल, सतेंद्र नेगी, रतन चौहान आदि ने शुभकामनाएं दी।

भाजयुमो ने किया ब्लड डोनेट

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के बर्थडे पर प्लांटेशन और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। प्रेमनगर स्थित विवेकानंद पार्क में औषधीय महत्व के प्लांट लगाए गए। इसके अलावा गांधीग्राम में आयोजित कैंप में 56 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया गया।