DEHRADUN: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी पांच 'क' (कार्यकत्र्ता, कार्यक्रम, कोष, कार्यकारिणी व कार्यालय) पर कार्य करते हुए आगे बढ़ती है। कार्यालय, कार्यकत्र्ताओं के संस्कार का केंद्र व स्त्रोत होता है। नड्डा ने शनिवार को दिल्ली से वर्चुअल आधार पर देहरादून में ¨रग रोड पर बनने वाले प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की रीति- नीति और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां, योजनाएं बूथ स्तर तक पहुंचाने को वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पार्टीजनों के सहयोग से बनने वाले नए कार्यालय में मीडिया, सोशल मीडिया, डिजिटल लाइब्रेरी जैसी जरूरतों का ध्यान रखा गया है। वह विपक्ष पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि भाजपा व अन्य दलों में एक ही अंतर है। भाजपा में पार्टी ही परिवार है और दूसरे दलों में परिवार पार्टी है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भाजपा की वर्चुअल रैलियां सार्थक रही हैं। लाखों कार्यकत्र्ता इनसे जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी का नया भवन उत्तराखंड की संस्कृति व वास्तुकला की झलक को प्रदर्शित करेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से बनने वाला यह भवन पहाड़ी शैली में बनेगा। कार्यक्रम में दिल्ली से केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय टम्टा व अजय भट्ट, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे वर्चुअली जुड़े।